बड़े टी20 रिकॉर्ड के करीब बाबर आजम, एशिया कप में ही हासिल कर लेंगे ये उपलब्धि

दुबई, 27 अगस्त: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम T20 क्रिकेट में एक बड़े खिलाड़ी है। लगातार आईसीसी T20 रैंकिंग में टॉप पर बरकरार रहते हैं और अब उनका मुकाबला एशिया कप में 28 अगस्त को भारत के साथ होने जा रहा है जहां वह एक शानदार रिकॉर्ड बना सकते हैं।

Asia Cup 2022: Babar Azam is on verge of breaking big T20 record for Pakistan

भारत के खिलाफ ऐसा करने के लिए बाबर आजम को एक शतक लगाना होगा लेकिन इस बात की संभावनाएं फिर भी कम है कि बाबर आजम भारत के खिलाफ यह रिकॉर्ड बना पाएंगे क्योंकि उनको उनको T20 क्रिकेट में अपने 8000 रन पूरे करने के लिए 120 रनों की दरकार है। हां, इतना निश्चित जरूर है कि वह इसी एशिया कप में यह रिकॉर्ड बहुत आसानी से हासिल कर लेंगे।

पाकिस्तान भारत के बाद हांगकांग के खिलाफ खेलेगा क्योंकि इन टीमों को ग्रुप ए में रखा गया है। बाबर आजम ने 219 टी-20 मुकाबले खेले हैं जहां 45.28 के बड़े जबरदस्त औसत और 128 के स्ट्राइक रेट के साथ 7880 रन बनाए हैं। उन्होंने सबसे छोटे फॉर्मेट में 6 शतक और 47 हाफ सेंचुरी भी बनाई है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ही बाबर आजम से T20 क्रिकेट में ज्यादा रन बनाने वाले पाकिस्तानी है।

मलिक ने इसके लिए 472 मुकाबले लिए जहां 36.55 की औसत से 11698 रन बनाए हैं। दूसरी ओर, पाकिस्तान के बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान T20 क्रिकेट में अभी तक 4909 रन बना चुके हैं और वे एशिया कप में 5000 रनों का आंकड़ा पूरे पूरा कर लेंगे। विराम ऐसा करते हुए वे 7वें पाकिस्तानी बल्लेबाज बन जाएंगे।

T20 क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों का रिकॉर्ड बेमिसाल रहता है और यहां पर क्रिस गेल 463 मुकाबलों में 36.22 की औसत से 14562 रन बनाकर नंबर एक पर मौजूद है। उनके बल्ले ने 22 शतक और 88 अर्धशतक का जबरदस्त रिकॉर्ड भी बनाया है। कीरॉन पोलार्ड 600 से भी ज्यादा टी20 मैच खेल चुके हैं उन्होंने 11783 रन बनाए हैं। इसके बाद लिस्ट में तीसरे नंबर पर शोएब मलिक का नाम आता है। डेविड वार्नर 10870 रन के साथ चौथे स्थान पर है।

एशिया कप में पाकिस्तान की टीम ग्रुप ए ही बाधा को पार करने के बाद सुपर 4 स्टेज में पहुंचेगी जो एक रोबिन राउंड मुकाबला होगा जहां सभी टीम एक दूसरे से दो बार खेलेंगी। टॉप की दो टीमों को फाइनल खेलने दिया जाएगा। ऐसे में इस बात के काफी चांस है कि भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ दो से तीन मुकाबले खेल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+