IND vs BAN: अश्विन ने लगाया बैजबॉल शतक, जडेजा के साथ बड़ी साझेदारी कर काटा गदर

IND vs BAN: चेन्नई टेस्ट के पहले दिन बांग्लादेश की धाकड़ गेंदबाजी के बाद दो भारतीय बल्लेबाज क्रीज पर टिककर खड़े हो गए। रविचंद्रन अश्विन और रविन्द्र जडेजा ने मिलकर मेहमान गेंदबाजों का ऐसा हाल किया, जिसके बारे में उन्होंने सोचा भी नहीं होगा। दोनों ने ही तेज बैटिंग की। अश्विन ने तूफानी अंदाज में शतक बनाया।

टॉस जीतकर बांग्लादेश के कप्तान ने पहले गेंदबाजी करना का फैसला लिया। उनके गेंदबाजों ने यह निर्णय सही साबित कर दिया। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा महज 6 रन बनाकर आउट हो गए। उनको हसन महमूद ने पवेलियन की राह दिखा दी।

ashwin and jadeja

शुभमन गिल आते ही आउट होकर चलते बने, वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए। उनके बाद कोहली भी 6 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। टीम इंडिया अपने 3 विकेट 34 रन के निजी स्कोर पर गंवाकर मुश्किल में थी। इस बीच ऋषभ पंत और जायसवाल ने एक अर्धशतकीय भागीदारी की।

लम्बे समय बाद टेस्ट खेल रहे पंत 39 रन पर आउट हो गए। जायसवाल अपनी फिफ्टी जड़ने में सफल रहे और 56 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। केएल राहुल ने एक बार फिर से निराश किया। वह 16 रन बनाकर चलते बने। टीम इंडिया ने अपने 6 विकेट 144 रन पर गंवा दिए थे।

इसके बाद अश्विन और जडेजा ने मोर्चा संभाल लिया और तेज बैटिंग की। इससे बांग्लादेश के गेंदबाजों पर दबाव बढ़ गया। दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक जड़ने के बाद भी क्रीज पर टिककर बैटिंग की और रन बनाते हुए स्कोर 300 पार पहुंचा दिया। एक तरह से ये बल्लेबाज बैजबॉल के अंदाज में खेल रहे थे, जो इंग्लैंड टीम खेला करती है।

अश्विन ने धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए अपना छठा टेस्ट शतक पूरा कर लिया। अपने घर चेन्नई में उनके बल्ले से दूसरा शतक आया है। उन्होंने 108 गेंदों में यह सैकड़ा जड़ा। दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 6 विकेट पर 339 रन बनाए। अश्विन 102 और जडेजा 86 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों ने ही 10-10 चौके और 2-2 छक्के जड़े। अश्विन और जडेजा के बीच 195 रनों की अविजित भागीदरी हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+