Ashwani Kumar Net Worth: मुंबई इंडियंस के नए स्टार गेंदबाज अश्विनी कुमार कितने अमीर? परिवार में कौन-कौन?
Ashwani Kumar Net Worth: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की ओर से डेब्यू करने वाले अश्विनी कुमार ने अपने पहले ही मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया। 23 वर्षीय यह तेज गेंदबाज पहली ही गेंद पर अजिंक्य रहाणे का विकेट लेने के बाद चर्चा में आ गए। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 4 विकेट चटकाकर सभी को प्रभावित किया।
मुंबई इंडियंस ने अश्विनी कुमार को 2025 की मेगा नीलामी में 30 लाख रुपये में खरीदा था। इससे पहले वह पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। आइए जानते हैं Ashwani Kumar से जुड़ी सभी बातें...

घरेलू क्रिकेट और परफॉर्मेंस
अश्विनी ने 2022 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब के लिए डेब्यू किया था। हालांकि, वह अब तक केवल चार टी20 मैच खेल पाए हैं, जिसमें उन्होंने 8.50 की इकॉनमी रेट से तीन विकेट लिए हैं। इसके अलावा, वह पंजाब के लिए दो प्रथम श्रेणी और चार लिस्ट ए मुकाबलों में भी खेल चुके हैं।
Ashwani Kumar Home Town: कहां के निवासी हैं अश्विनी कुमार?
अश्विनी कुमार पंजाब के मोहाली जिले के झंजेरी गांव से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता सतनाम सिंह और मां सरबजीत कौर ने उनके क्रिकेट करियर में बड़ा सहयोग दिया है।
आईपीएल में जर्सी नंबर
अश्विनी कुमार इस समय मुंबई इंडियंस की टीम में जर्सी नंबर 42 पहनकर खेल रहे हैं।
Ashwani Kumar Net Worth: अश्विनी कुमार की नेट वर्थ
अभी तक अश्विनी कुमार की नेट वर्थ पर कोई पक्की जानकारी नहीं है, लेकिन आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट और घरेलू क्रिकेट से उनकी कमाई बढ़ रही है। उन्होंने आईपीएल 2025 में 30 लाख रुपये की डील साइन की है।
अश्विनी कुमार का आईपीएल करियर अभी शुरू हुआ है और वह भविष्य में अपनी नेट वर्थ और क्रिकेटिंग करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं। अगर वह इसी तरह प्रदर्शन करते रहे, तो आने वाले सालों में उनकी नेट वर्थ में जबरदस्त इजाफा हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications