PBKS vs RR: रिंकू सिंह के लिए खतरा बना पंजाब किंग्स का यह फिनिशर, एक बार फिर किया बल्ले से धमाका
PBKS vs RR: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स की टीम ज्यादा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई लेकिन हर बार के तरह इस बार भी आशुतोष शर्मा ने फिनिशर की भूमिका निभाई। पंजाब किंग्स ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 147 रनों का स्कोर खड़ा किया।
टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। यह निर्णय सही साबित हुआ और पंजाब के ओपनर अथर्व तायडे जल्दी आउट हो गए। वह शिखर धवन की जगह खेल रहे थे। तायडे महज 15 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने।

प्रभसिमरन सिंह के बल्ले से रन आने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। प्रभसिमरन महज 10 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। उनके बाद जॉनी बेयरस्टो के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। बेयरस्टो 15 रन के निजी स्कोर पर केशव महाराज की गेंद पर आउट हो गए।
चोटिल धवन की जगह इस मैच में पंजाब की कप्तानी संभाल रहे सैम करन का बल्ला भी ख़ामोशी से वापस पवेलियन लौट गया। वह 6 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। दो मैचों में तूफानी बल्लेबाजी करने वाले शशांक सिंह 9 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।
पंजाब किंग्स के उपकप्तान जितेश शर्मा ने इंटेंट दिखाते हुए कुछ रन बनाए। वह 24 गेंद में 29 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। लियाम लिविंगस्टोन ने कुछ देर टिककर बैटिंग की लेकिन 14 गेंद में 21 रन बनाकर रन आउट हो गए। आशुतोष शर्मा ने अंत में धमाकेदार शॉट खेले।
पंजाब किंग्स को अंत में रनों की आवश्यकता थी और आशुतोष शर्मा ने एक बार फिर से फिनिशर की भूमिका निभाई। उन्होंने 16 गेंद में 31 रनों की पारी खेली, इस दौरान 1 चौका और 3 छक्के जड़े। राजस्थान रॉयल्स के लिए केशव महाराज और आवेश खान ने 2-2 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications