Ashes Series 2023: पैट कमिंस के सामने ढेर हुए इंग्लिश बल्लेबाज, ऑस्ट्रेलिया की पकड़ मजबूत
England vs Australia, 3rd Test. Day 2: हेडिंग्ले टेस्ट में इंग्लैंड की टीम एक बार फिर संघर्ष करती दिखाई पड़ रही है। दूसरे दिन इंग्लैंड की शुरुआत निराशाजनक रही और टीम ने पहले ही ओवर में अपने स्टार बल्लेबाज जो रूट का विकेट गंवा दिया। जो रूट के आउट होने के साथ ही इंग्लैंड की पारी लड़खड़ा गई।
लंच तक गंवाए चार विकेट: दूसरे दिन पहले सेशन में इंग्लैंड की टीम ने अपने चार विकेट गंवा दिए हैं। इंग्लैंड ने पहले दिन के आखिरी सेशन में तीन विकेट खोया था और दूसरे दिन भी इंग्लैंड की तरफ से कोई बड़ी पार्टनरशिप देखने को नहीं मिली। इंग्लैंड के बल्लेबाज एक के बाद एक गलत शॉट खेलकर पवेलियन लौटते चले गए।

121 रन पीछे इंग्लैंड: पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के स्कोर के आधार पर इंग्लैंड की टीम अभी भी 121 रन पीछे है। अपने पहले दिन के स्कोर में बिना रन जोड़े इंग्लैंड की टीम ने जो रूट का विकेट गंवा दिया। पैट कमिंस ने डेविड वॉर्नर के हाथों रूट को कैच आउट करा इंग्लैंड को बड़ा झटका दिया।
जॉनी बेयरस्टो का भी नहीं चला बल्ला: मिचेल स्टार्क ने जॉनी बेयरस्टो को स्टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट कराया। दूसरे टेस्ट में रन आउट होने के बाद तीसरे मैच में भी जॉनी बेयरस्टो बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। बेयरस्टो 37 गेंदों में 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
कमिंस ने मोईन अली को भेजा पवेलियन: पैट कमिंस ने दूसरे दिन लंच तक चार विकेट झटकने में सफल रहे हैं। कमिंस ने मोईन अली को पवेलियन भेजकर ऑस्ट्रेलिया को बड़ी सफलता दिलाई। मोईन 46 गेंद पर 21 रन बनाकर स्टीव स्मिथ को कैच दे बैठे। इसके बाद मैदान पर आए क्रिस वोक्स भी बड़ी पारी नहीं खेल सके।
स्टोक्स लड़ रहे लड़ाई: एक तरफ जहां इंग्लैंड के बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बेन स्टोक्स एक छोर पर टिके हुए हैं। लंच तक 67 गेंदों में स्टोक्स ने 2 चौके की मदद से 27 रन बना लिए हैं। स्टोक्स की कोशिश इंग्लैंड के स्कोर को ऑस्ट्रेलिया के स्कोर के करीब लाने की होगी।












Click it and Unblock the Notifications