Ashes 2023: एशेज के आखिरी टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग 11 का ऐलान, जेम्स एंडरसन पर फिर जताया भरोसा

Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच गुरुवार यानी 27 जुलाई से खेला जाएगा। इस बीच इंग्लैंड ने अंतिम मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है, अच्छी बात ये है कि टीम में रिकॉर्ड विकेट लेने वाले जेम्स एंडरसन की जगह बरकरार रखी गई है।

दरअसल, एंडरसन के 689 टेस्ट विकेट किसी भी तेज गेंदबाज द्वारा लिए गए सर्वाधिक विकेट हैं, केवल स्पिनर मुथैया मुरलीधरन (800) और शेन वार्न (708) ही इस अनुभवी तेज गेंदबाज से आगे हैं, लेकिन इस सीरीज में रविवार को 41 साल के एंडरसन ने तीन टेस्ट मैचों में 76.75 के महंगे औसत से सिर्फ चार विकेट अपने नाम किए हैं।

ashes series 2023

पिछले हफ्ते ओल्ड ट्रैफर्ड में बारिश से प्रभावित ड्रा के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही एशेज पर 2-1 से अपना कब्जा बरकरार रखा है और अभी एक मैच बाकी है, लेकिन लंदन में बेन स्टोक्स की टीम की जीत उनके चिर प्रतिद्वंद्वी को 2001 के बाद इंग्लैंड में पहली एशेज सीरीज जीतने से वंचित कर देगी।

दरअसल, एंडरसन को ऐसे समय में प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की अच्छी खबर मिली है, जब उनके रिटायरमेंट को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। एंडरसन ने हाल ही में एक अखबार के कॉलम में जोर देकर कहा कि उनका संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है और जब तक इंग्लैंड की टीम उन्हें चाहती है, तब तक उनका टेस्ट करियर जारी रखने की योजना है।

इंग्लैंड के कप्तान स्टोक्स ने बुधवार को द ओवल में प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए कहा कि एंडरसन अभी भी उनकी योजनाओं का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि, 'जिमी एंडरसन इस खेल में सबसे महान तेज गेंदबाज हैं। इस सीरीज में उन्हें थोड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा, लेकिन वह एक बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हैं।'

ये भी पढ़ें- Ashes 2023: 'अगर मुझे मौका मिला तो...,' रिटायरमेंट को लेकर James Anderson ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्या है प्लान

पांचवें टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन डकेट, जैक क्रॉली, मोइन अली, जो रूट, हैरी ब्रूक, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, मार्क वुड, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+