Ashes 2023: 'अगर मुझे मौका मिला तो...,' रिटायरमेंट को लेकर James Anderson ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्या है प्लान

Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच गुरुवार यानी 27 जुलाई से खेला जाएगा। सीरीज में इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके, ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि ओवल टेस्ट उनका आखिरी मैच हो सकता है। इन चर्चाओं के बीच एंडरसन ने खुद अपना बयान दिया है।

जेम्स एंडरसन ने रिटायरमेंट की खबरों के बीच जोर देकर कहा है कि, अपने तीन एशेज टेस्ट में चार विकेट लेने के बाद उनके मन में 'संन्यास के बारे में सोचना का कोई विचार नहीं है।' एंडरसन, जो इस सप्ताह 41 साल के हो जाएंगे, उन्होंने स्वीकार किया कि वह सीरीज पर अधिक प्रभाव नहीं डालने से 'निराश' हैं। अपने टेलीग्राफ कॉलम में उन्होंने कहा कि, 'मुझे अभी भी लगता है कि मैं अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूं।'

james anderson

उन्होंने लिखा कि, 'मुझे निश्चित रूप से इस सीरीज में वह रिटर्न नहीं मिला जो मैं चाहता था। हर कोई बुरे दौर से गुजरता है लेकिन आप नहीं चाहते कि यह हमारे द्वारा खेली जाने वाली सबसे हाई-प्रोफाइल सीरीज में हो। दस या 15 साल पहले बहस इस बात पर होती थी कि क्या मुझे हटा दिया जाना चाहिए। अब यह मेरे भविष्य के बारे में है। मैं इसे समझता हूं। यह ओवल है, एक सीरीज का अंत और अटकलों का समय है।'

उन्होंने आगे कहा कि, 'मैं कोच और कप्तान से बात करता रहता हूं। मेरे अंदर अभी भी क्रिकेट को लेकर भूख हैं, और मैं अभी खेलना चाहता हूं, और टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता रहूंगा। एंडरसन ने कहा कि वह अब भी टेस्ट क्रिकेट को उतना ही प्यार करते हैं जितना पहले करते थे। उन्होंने लिखा, 'रिटायरमेंट के बारे में कोई विचार नहीं है।'

एंडरसन ने कहा कि, अगर मैं खराब गेंदबाजी कर रहा होता, मेरी गति कम होती और मैं मैदान में इधर-उधर लड़खड़ा रहा होता तो शायद मैं अलग तरह से सोच रहा होता, लेकिन भूख अभी भी है। मुझे लगता है कि मैं अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूं, मैं अभी भी टीम को कुछ दे सकता हूं। मुझे ऐसा लग रहा था कि मैंने ओल्ड ट्रैफर्ड में अच्छी गेंदबाजी की है और अगर मुझे इस हफ्ते एक और मौका मिलता है, तो मैं बस वही कोशिश करता रहूंगा और उम्मीद करता हूं कि मेरी किस्मत बदल जाएगी।

ये भी पढ़ें- IND vs WI: मोहम्मद सिराज नहीं, बल्कि जहीर खान चाहते थे इस खिलाड़ी को मिले प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड

एंडरसन ने खुद को ओवल में गुरुवार से शुरू होने वाले पांचवें टेस्ट में खेलने के लिए भी उपलब्ध घोषित किया। उन्होंने लिखा, 'मैंने कुछ लोगों से बातचीत की है क्योंकि जब आप इससे गुजरते हैं तो निराशा होती है।' 'आप निराश हैं और टीम की मदद करने के लिए बेताब हैं, गेम जीतने के लिए बेताब हैं। मुझे अभी भी एक और खेल खेलना है अगर मुझे मौका मिलता है और मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+