Ashes 2023: उस्मान ख्वाजा के साथ लॉर्ड्स में हुई बदसलूकी और दी गई गालियाँ, नया वीडियो सामने आया
Usman Khawaja: एशेज सीरीज में लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान पांचवें दिन ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा को निशाना बनाया गया। लंच के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम जब ड्रेसिंग रूम में आई तब ऐसा हुआ। लॉर्ड्स में ड्रेसिंग रूप से पहले लॉन्ग रूम पार करना होता है, उससे गुजरते समय एमसीसी के सदस्यों ने ख्वाजा के साथ गली-गलौच की।
ख्वाजा को निशाने बनाने का वीडियो भी सामने आया है। इसमें साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि अपशब्दों के अलावा कुछ भद्दे इशारे भी किये गए हैं। एमसीसी के सदस्यों की तरफ से यह रवैया देखने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने एमसीसी से इसकी जांच करने का आग्रह किया है।

इस घटना का वीडियो सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड कि किसी ने भेजा था, यह मोबाइल पर रिकॉर्ड किया गया था। उस्मान ख्वाजा को ही लक्ष्य बनाया गया। इसके बाद उस्मान ख्वाजा को भी गुस्सा आ गया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि उन्होंने इस मामले को एमसीसी के सामने उठाया है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने बयान में कहा है कि जब टीम लंच के लिए जा रही थी, उस समय एमसीसी के सदस्यों ने खिलाड़ियों को कुछ कहा। उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। फिजिकल होने का भी प्रयास किया गया।
ख्वाजा ने मैच के बाद एक चैनल से बातचीत में कहा कि वहां जो भी हुआ, वह निराश करने वाला था। मैं यह देखकर सुनने वाला नहीं था, इसलिए कुछ सदस्यों से बात की। कुछ लोगों ने बड़े आरोप भी जड़े। सदस्यों से मैं अच्छे बर्ताव की उम्मीद कर रहा था, उनका रवैया अनादर करने वाला था।
गौरतलब है कि यह घटना लंच के समय हुई। उससे पहले बेयरस्टो को स्टम्पिंग करने वाला मामला हुआ था। बेयरस्टो को आउट करने से भी कुछ सदस्य नाराज होंगे। स्टेडियम में मौजूद दर्शक भी काफी गुस्से में थे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ काफी नारेबाजी भी देखने को मिली थी। हो सकता है कि वह गुस्सा एमसीसी सदस्यों ने ख्वाजा के ऊपर निकाल दिया हो।












Click it and Unblock the Notifications