स्टुअर्ट ब्रॉड: इंग्लैंड के एशेज हीरो, जानिए और कौन हैं इस ऐतिहासिक सीरीज में सबसे सफल अंग्रेज बॉलर
Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज में स्टुअर्ट ब्रॉड की शानदार गेंदबाजी लगातार जारी है। एशेज 2023 के पांचवे और अंतिम टेस्ट मैच में ब्रॉड ने अपने 150 विकेट पूरे कर लिए हैं।
दाएं हाथ के अनुभवी गेंदबाज ने इस सीरीज में अभी तक 20 विकेट हासिल किए हैं, और वे 600 विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे तेज गेंदबाज भी बने हैं।

ब्रॉड ने जैसे ही लंदन के केनिंग्टन ओवल में चल रहे मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर उस्मान ख्वाजा को 47 रनों के निजी स्कोर पर पगबाधा आउट किया, वैसे ही उन्होंने 150वां एशेज विकेट हासिल कर लिया।
ब्रॉड यहीं पर नहीं रुके, उन्होंने खतरनाक बल्लेबाज ट्रेविस हेड को भी 4 रन के निजी स्कोर पर विकेट के पीछे जॉनी बेयरस्टो के हाथों लपकवा दिया। इंग्लैंड के लिए स्टुअर्ट ब्रॉड एशेज में 150 विकेट हासिल करने वाले पहले गेंदबाज बने हैं। उन्होंने अभी तक इस ऐतिहासिक सीरीज में 151 विकेट ले लिए हैं।
ब्रॉड Ashes history में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले एक्टिव बॉलर भी हैं। ब्रॉड की गति, स्विंग, उछाल, विविधता और आक्रामकता हमेशा ऑस्ट्रेलिया के लिए मुसीबत बनकर उभरी है। ताजा मुकाबले से पहले ब्रॉड 149 विकेट 40 एशेज टेस्ट, 29.08 का औसत, 8 पांच विकेट हॉल, का रिकॉर्ड रखते हैं। ब्रॉड का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 8/15 था, जो उन्होंने 2015 के चौथे टेस्ट में किया था। ब्रॉड का प्रभावशाली एशेज प्रदर्शन 2013/14 में था, जब उन्होंने पांच मैचों की सीरीज में 21 विकेट लिए थे।
ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: जानिए अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप से पहले कितनी टी-20 सीरीज खेलेगी टीम इंडिया
एशेज में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले के मामले पर दूसरे नंबर पर महान इंग्लिश ऑल राउंडर इयान बॉथम हैं, उन्होंने 148 विकेट चटकाए हैं। इंग्लैंड के खिलाड़ियों में तीसरे नंबर पर आरजेडी विलिस का नाम आता है, जिन्होंने 35 मुकाबलों में 128 विकेट चटकाए हैं।
इंग्लैंड के सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले बॉलर के जेम्स एंडरसन के नाम केवल 117 एशेज विकेट ही हैं। उन्होंने 39.8 के साधारण औसत के साथ 117 विकेट लिए हैं। एंडरसन की महानता पर जब भी चर्चा होगी, तो यह आंकड़े एक सवाल जरूर खड़ा करेंगे।
विलफर्ड रोड्स भी एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो एशेज के इतिहास में इंग्लैंड की ओर से खेलते हुए 41 मैचों में सिर्फ 24 के शानदार औसत के साथ 109 विकेट ले चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications