Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

T20 World Cup 2024: जानिए अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप से पहले कितनी टी-20 सीरीज खेलेगी टीम इंडिया

वर्ल्ड कप 2023 काफी करीब आ चुका है। जिसके चलते क्रिकेट में वनडे फॉर्मेट एक बार फिर से फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। लेकिन 5 अक्टूबर से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता के बाद फिर से टी-20 की खुमारी देखने को मिलने वाली है।

इसका कारण यह है कि अगले साल फिर से T20 वर्ल्ड कप होगा जो कैरेबियन और यूएसए में खेला जाएगा। विश्व कप के लिए यह जगह अपने आप में बड़ी दिलचस्प है। वेस्टइंडीज में क्रिकेट तेजी से गिरावट की ओर है और यूएसए में इस खेल का अभी ठीक से विकास भी नहीं हुआ है।

World Cup 2024: T20 challenge

इसके अलावा भारत और वहां के समय में इतना जबरदस्त अंतर है, इन सब चीजों ने अगले साल होने वाली इस महा प्रतियोगिता को काफी दिलचस्प बना दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक यह टूर्नामेंट 4 जून से 30 जून तक खेला जाएगा। पिछले 2 साल टी-20 वर्ल्ड कप के ही नाम रहे हैं।

भारत को 2022 के T20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के हाथों सेमीफाइनल में करारी हार का सामना करना पड़ा था। 2021 के T20 वर्ल्ड कप में भारत की हालत और भी खराब थी क्योंकि वह ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गए थे। निश्चित तौर पर टीम इंडिया के लिए क्रिकेट के सबसे लोकप्रिय फॉर्मेट में सबसे बड़े मंच पर प्रदर्शन करना एक चुनौती है।

फिलहाल हार्दिक पांड्या इस फॉर्मेट में कप्तान रहेंगे। भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप 2024 के लिए अपनी नई टीम को डिवेलप करने की तैयारी पहले ही कर चुकी है। अगले साल होने वाली प्रतियोगिता से पहले भारतीय टीम 5 T20 सीरीज खेलेगी, जिसमें कुल मिलाकर 19 मुकाबले होंगे। देखना दिलचस्प होगा कि भारत अपने सीनियर खिलाड़ियों को इन मैचों में उतारता है या नहीं।

ये भी पढ़ें- हरमनप्रीत कौर के बर्ताव ने कैसे पहुंचाई 'ठेस', बांग्लादेश की कप्तान निगर सुल्तान ने खोला राज

सबसे पहले भारत वेस्टइंडीज में पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगा। इस समय टीम इंडिया वनडे सीरीज खेलने के लिए कैरेबियन में मौजूद है। इसके बाद पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। तीन मैचों की टी-20 सीरीज आयरलैंड की धरती पर खेली जाएगी। फिर पांच मैचों की सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की घरेलू जमीन पर खेली जाएगी। भारत साउथ अफ्रीका की धरती पर तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगा और उसके बाद अपनी धरती पर तीन मैचों की T20 सीरीज अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगा।

सीरीज और विपक्षी टीमें मेजबान देश आयोजन स्थान
5 T20Is वेस्टइंडीज वेस्टइंडीज विदेशी
3 T20Is आयरलैंड आयरलैंड विदेशी
5 T20Is ऑस्ट्रेलिया भारत होम
3 T20Is दक्षिण अफ्रीका दक्षिण अफ्रीका विदेशी
3 T20Is अफगानिस्तान भारत होम

इसके अलावा अगले साल आईपीएल जैसी बड़ी प्रतियोगिता तो है ही जो आमतौर पर मई के अंत में समाप्त हो जाती है। अगले साल वर्ल्ड कप में 20 टीमें हिस्सेदारी करेंगी जो एसोसिएट देशों के लिए बड़ी बात है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+