Ashes 2023: रॉबिनसन बने मज़ाक के पात्र, दो अलग जूते पहनकर की फील्डिंग, फोटो वायरल
Ashes 2023: एशेज सीरीज में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच काफी रोमांचक हो चला है। अंतिम दिन के खेल में नतीजा आने की पूरी संभावना है। इंग्लैंड ने बैजबॉल क्रिकेट खेला लेकिन चौथे उनको यह भारी पड़ा। इस दौरान ओली रॉबिनसन मजाक का पात्र बने।
रॉबिनसन चौथे दिन जब फील्डिंग करने के लिए आए, तो अजीब ही चीज देखने को मिली। वह अपने पाँव में जूते अलग-अलग पहने हुए थे। दोनों जूतों का रंग भी थोड़ा भिन्न था। फैन्स ने इसे तुरंत पकड़ लिया। कैमरे पर भी यह सामने आ गया था। इसके बाद फैन्स ने मजे लिये।

रॉबिनसन के एक जूते के नीचे से स्पाइक नज़र आ रहे हैं और दूसरे जूते में ऐसा कुछ भी नहीं है। दोनों जूतों के रंग में थोड़ा फर्क है। हालांकि दोनों जूते सफेद हैं लेकिन डिज़ाइन और अन्य चीजों में काफी बड़ा अंतर है। फैन्स ने तुरंत इस चीज को पहचाना और उनके जूते सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।
इससे पहले रॉबिनसन अपने अग्रेशन की वजह से चर्चा में आए थे। उस्मान ख्वाजा को पहली पारी में आउट करने के बाद उन्होंने गुस्से में जश्न मनाया था। ख्वाजा की तरफ उन्होंने तीखी नजरों से देखा और कुछ कहा भी था। हालांकि इसे उन्होंने स्वाभाविक बताते हुए कहा कि इतना बड़ा विकेट मिलने के बाद ऐसा होना ही था।
इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 281 रनों का लक्ष्य दिया। चौथे दिन के खेल में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। इसके बाद इंग्लैंड की टीम ने वापसी की। दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट पर 107 का स्कोर खड़ा किया। उस्मान ख्वाजा और बोलैंड क्रीज पर थे।












Click it and Unblock the Notifications