'सिर पर गेंद लगने से मैंने अपना दोस्त खोया है', पीटरसन की 'बेतुकी' बात पर नाथन लियोन ने लगाई लताड़
Ashes 2023: एशेज 2023 में दूसरे टेस्ट मैच के दौरान चौथे दिन जब नाथन लियोन (Nathan Lyon) लॉर्डस के मैदान पर आए तो एक अलग ही नजारा देखने के लिए मिला। अपनी कॉफ मसल्स को चोटिल करा चुका यह खिलाड़ी बेहद दर्द में लड़खड़ाते हुए बैटिंग के लिए आया।
लियोन को बैटिंग के समय भी भीड़ ने खड़े होकर सम्मान दिया और उनकी 13 गेंदों पर 4 रनों की पारी के बाद खड़े होकर तालियां बजाई। लियोन ने अंतिम विकेट के लिए 15 महत्वपूर्ण रन भी जोड़े, जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया की टीम ने मेजबान इंग्लैंड को 369 रनों का टारगेट दिया है।

हालांकि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने एक ऐसी बात कही है जो नाथन को चुभ गई है। पीटरसन ने कहा है कि अगर नाथन लियोन गेंद को अपने सिर पर हिट करने के लिए तैयार रहते और उनको कंकसन के लिए डायग्नोस किया जाता, तो आस्ट्रेलिया की टीम को लाइक यू लाइक रिप्लेसमेंट के तौर पर टॉड मर्फी का विकल्प मिल जाता।
यह ऑउट ऑफ बॉक्स ख्याल लियोन को बिल्कुल भी समझ में नहीं आया है। दिन के खेल की समाप्ति के बाद इस गेंदबाज ने कहा कि, मैंने कुछ लोगों से सुना है कि केविन पीटरसन ने कुछ कहा है और मैं वाकई में इसके खिलाफ हूं क्योंकि मैंने अपने एक दोस्त को सिर में गेंद लगने के चलते ही खो दिया था। तो मुझे लगता है कि यह काफी खराब किस्म की बातचीत है।
बता दें, फिल ह्यूज ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी थे जिनका सिर के नीचे गेंद लगने के चलते असमय निधन हो गया था। उसके बाद से क्रिकेट में कंकसन का नियम आया था, जहां पर गेंद लगने के बाद मेडिकल टीम खिलाड़ी को चेक करती है और अगर खिलाड़ी के अंदर कंकसन के लक्षण पाए जाते हैं, तो उस खिलाड़ी को लेकर लाइक तो लाइक रिप्लेसमेंट देने का विकल्प खुला रहता है।












Click it and Unblock the Notifications