Ashes 2023: मोईन अली अगले टेस्ट में खेलेंगे या नहीं? इंग्लैंड के कोच ने दिया बड़ा अपडेट
Ashes 2023: एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के ऑल राउंडर मोईन अली बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दौरान संघर्ष करते हुए दिखाई दिए थे। दूसरे टेस्ट मैच में प्लेइंग इलेवन में जगह को लेकर ब्रेंडन मैकलम ने बयान दिया है। ब्रेंडन मैकलम के अनुसार अली को फिर से खिलाया जाएगा।
बैटिंग में वह रन नहीं बना पाए लेकिन उंगली में परेशानी के कारण उनको गेंद पकड़ने में मुश्किल हो रही थी, इस वजह से वह गेंदबाजी में भी परेशानी महसूस कर रहे थे। उनको अगले मैच में खिलाया जाएगा, यह तो यह दिख रहा है लेकिन वह उपलब्ध होंगे कि नहीं, इस पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।

इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकलम को पूरा भरोसा है कि वे मोईन अली की उंगली का मुद्दा जल्दी ही सुलझा लेंगे। उन्होंने कहा कि अगर मोईन अली उपलब्ध रहेंगे तो उनको टीम में शामिल करने का मौका मिलेगा। मैकलम ने कहा कि अगले मैच में उनको टीम में लिया जाएगा।
इंग्लैंड के कोच ने यह भी कहा कि मैं समझता हूं कि पिछले मैच में मोईन अली ने अच्छा कार्य किया था। उन्होंने कुछ अच्छे ओवर डाले। उनका यही रोल मैच में था, जिसे निभाया। उनको जब भी मौका मिला, टीम को विकेट दिलाने का प्रयास किया था। इसके अलावा मैकलम ने अपने अप्रोच को लेकर भी प्रतिक्रिया दी।
ब्रेंडन मैकलम ने कहा कि हम निडर अप्रोच के साथ ही खेलना पसंद करेंगे। उनका कहना था कि खेलने के स्टाइल में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर भी इंग्लैंड की टीम उसी तरह के इरादों के साथ खेलने के लिए उतरेगी।
गौरतलब है कि पहले टेस्ट मैच में दो सेशन बाद ही इंग्लैंड ने पारी घोषित कर दी थे। पहले ही दिन ऐसा हैरान करने वाला निर्णय लिया गया था। हालांकि अंतिम दिन इसका खामियाजा इंग्लैंड को भुगतना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराते हुए सीरीज में बढ़त हासिल कर ली।












Click it and Unblock the Notifications