Ashes 2023: ओली रॉबिन्सन हैं एक 'क्लब क्रिकेटर', इंग्लिश गेंदबाज पर माइकल क्लार्क ने कसा तीखा तंज

Ashes 2023: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ियों के बीच तकरार काफी फैल चुकी है। एशेज सीरीज 2023 के पहले टेस्ट मैच के दौरान रॉबिन्सन ने उस्मान ख्वाजा को आउट करने के बाद जैसा इशारा किया और फिर मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में शब्दों के तीखे बाण छोड़े, उससे कंगारू दिग्गज कतई खुश नहीं लगे।

रॉबिन्सन को 'डांटने' वालों में ताजा नाम पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क का जुड़ा है जिन्होंने इस खिलाड़ी को क्लब लेवल का क्रिकेटर करार दिया है।

Ollie Robinson

माइकल क्लार्क ने बिग स्पोर्ट्स ब्रेकफास्ट पर बात करते हुए कहा, 'रॉबिन्सन को समझना चाहिए। अगर जोफ्रा आर्चर खेल रहे होते या मार्क वुड पूरी तरह से फिट होते तो, मेरे दोस्त- मुझे नहीं पता ये खिलाड़ी (रॉबिन्सन) किस टाउन या क्लब से खेल रहा होता।'

क्लार्क ने यह भी कहा कि 180 टेस्ट मैच खेलने वाले जेम्स एंडरसन ने ऐसी बातें कही होती तो भी मामला समझा जा सकता था, लेकिन रोबिन्सन को पहले विकेट लेने पर ध्यान देना होगा, अपनी टीम के लिए लगातार 5 विकेट लो, तब जो बोलना है बोला।

वैसे रॉबिन्सन इतने बुरे गेंदबाज नहीं है जितनी खिंचाई क्लार्क ने कर दी है, लेकिन अभी उन्हें लंबा सफर जरूर तय करना है। रोबिन्सन ने टेस्ट स्तर पर 71 विकेट चटकाए हैं, उनका औसत भी 21 का रहा है और वे एशेज के एजबेस्टन टेस्ट के दौरान भी अहम विकेट चटकाने में कामयाब रहे। ये वो मैच था जब जेम्स एंडरसन ने हाल के सालों में अपनी सबसे खराब परफॉरमेंस में एक दी थी।

इस दौरान क्लार्क ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम और मीडिया की भी चुटकी ली और कहा कि इन लोगों ने एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच की हार को भी जीत की तरह महिमामंडित किया है जबकि एक हार, सिर्फ हार की तरह ही होती है। अब दोनों टीमों के बीच 28 जून को लंदन के लॉर्ड्स में सीरीज का अगला टेस्ट मैच खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+