Ashes 2023: बेयरस्टो को आया गुस्सा, पिच खराब करने आए व्यक्ति को उठाकर पटका, देखें वीडियो
Ashes 2023, Bairstow lifts protester: एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पहला ओवर समाप्त होने के बाद ही खेल रोकना पड़ा। इसके बाद बारिश ने भी इस मुकाबले में खलल डाला। जॉनी बेयरस्टो ने कमाल कर दिया।
इंग्लैंड में तेज और गैस को लेकर बनी पॉलिसी का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी मैदान पर भी पहुँच गए और पिच खराब करने लगे। इसके बाद उनको वहां से खदेड़ दिया गया और पिच को साफ़ कर वापस खेल शुरू किया गया। 5 मिनट या इससे ज्यादा समय खेल रुका रहा।

एक प्रदर्शनकारी को इंग्लैंड के विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो ने झेल लिया। वह इस व्यक्ति को उठाकर चल दिए और सीमा रेखा तक चलते रहे। बेयरस्टो ने इस व्यक्ति को बाउंड्री से बाहर ले जाकर पटक दिया। तब तक सुरक्षाकर्मी भी वहां आ गए थे।
सुरक्षाकर्मियों से पहले बेयरस्टो ने अपना काम कर दिया था। उनके इस काम के बाद सोशल मीडिया पर भी फैन्स की तरफ से चर्चा देखने को मिली। बेयरस्टो ने तुरंत मामला समझते हुए प्रदर्शनकारी को पूरी तरह से उठा लिया और पैदल ही चलते बने। अपनी धाकड़ फिटनेस के दम पर उन्होंने इस प्रदर्शनकारी को दबोच लिया।
इंग्लैंड के लिए पहला ओवर जेम्स एंडरसन ने डाला था। इसके बाद गेंद स्टुअर्ट ब्रॉड को दी गई थी और उसी समय प्रोटेस्ट करने वाले मैदान पर आ गए थे। इसके बाद मैच शुरू हुआ और बारिश के कारण भी खेल रोकना पड़ा। लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट पर 73 रन बनाए। वॉर्नर ने फिफ्टी जड़ दी।












Click it and Unblock the Notifications