दोनों बार जमीन छू रही थी गेंद, एक ही कैच नियम के तहत कैसे गिल हो गए थे आउट, और बेन डकेट को मिला 'जीवनदान'

Ashes 2023: एशेज 2023 सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन के अंतिम सेशन में ऐसी घटना हुई जिसने क्रिकेट को कुछ समय के लिए हिला दिया। ये था एक कैच का मामला, जिसने देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तूल पकड़ लिया।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स में जारी टेस्ट मैच के दौरान इंग्लैंड टीम की दूसरी पारी के 29वीं ओवर की ये घटना है। जब मिशेल स्टार्क ने बेन डकेट का कैच पकड़ लिया पर अंपायर ने लगभग मैदान छोड़ चुके बल्लेबाज को वापस बुला लिया।

mitchell starc catch Ben Duckett

ग्रीन की शॉर्ट बॉल पर जैसे ही बल्लेबाज ने कट करने का प्रयास किया, गेंद बल्ले का ऐज लेती हुई दिशा से भटककर डीप फाइन लेग पर चली गई। वहां मिशेल स्टार्क ने दौड़ लगाते हुए एक दर्शनीय कैच लपका और बल्लेबाज पवेलियन लौट गया। एक नजर में साफ लगा कि स्टॉर्क ने पूरे कंट्रोल से कैच लेकर गेंद को जमीन पर रखा है, लेकिन रिप्ले में अंपायर को पर्याप्त संदेह नजर आने लगा और बेन डकेट को वापस बुलाया गया।

फिर टेलीविजन अंपायर ने पाया कि कैच फेयर नहीं है। इससे इंग्लैंड को एक और झटका लगने से बच गया लेकिन मिशेल स्टार्क की हैरानी का ठिकाना नहीं था। वे पूरे कॉन्फिडेंस के साथ बल्लेबाज के आउट होने के लिए अपने साथियों के सामने अंगुली उठाकर इशारा कर चुके थे। स्टॉर्क शॉक थे और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुए। ऑस्ट्रेलिया दिग्गज ग्लेन मैक्ग्रा समेत कई कंगारू क्रिकेट फैंस अंपायर को कोस रहे थे।

ये मामला ऐसा है, जहां किसी को कोसने से पहले क्रिकेट में क्लियर कैच के नियम समझने की उत्सुकता बढ़ जाती है। यहां सारा खेल कैच के कंट्रोल का है। अगर फील्डर ने पूरे कंट्रोल के साथ कैच कर लिया है, तो उसके बाद वो गेंद को चाहे जमीन पर टच करे या हवा में उछाल दे, बल्लेबाज को पवेलियन जाना ही होगा।

लेकिन अगर कैच करते हुए अपनी मूवमेंट पर फील्डर का कंट्रोल नहीं है और फिर वह गेंद जमीन को टच कर जाती है तो बल्लेबाज आउट नहीं होगा। ये बात क्रिकेट के नियम 33.3 में साफ तौर पर लिखी है।

ऐसे में स्टार्क को लगा कि कैच उनके कंट्रोल में है इसलिए वे जमीन पर गेंद टच होने के बाद भी बल्लेबाज के आउट होने को लेकर निश्चिंत थे। पर थर्ड अंपायर ने पाया कि स्टार्क की 'कैच मूवमेंट' कंट्रोल में नहीं थी, जिसके चलते गेंद जमीन को टच कर गई। इसके चलते वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में कैमरन ग्रीन के शुभमन गिल के लिए गए कैच के जमीन को छूने के बावजूद बल्लेबाज को आउट करार दिया था।

WTC Final 2023 के रिप्ले में दिख रहा था कि ग्रीन ने कैच को कंट्रोल करने के लिए गेंद के नीचे अपनी अंगुलियां लगाई हुई हैं। जबकि गेंद उसके बाद घास को छू रही थी, पर इससे पहले कैच पर ग्रीन का पर्याप्त कंट्रोल माना गया और गिल को पवेलियन भेज दिया गया।

इस तरह से क्लियर और अनफेयर कैच के बीच बहुत बारीक रेखा होती है, जो कई बार अंपायर के नजरिए पर भी निर्भर करती है। इसलिए विवाद खड़े होते हैं। ताजा मामले में स्टार्क को कैच 'कंट्रोल' में लगा और थर्ड अंपायर को नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+