मोइन अली की 'खूबसूरत' गेंद के कायल हुए हरभजन सिंह, ऐसे उड़ी थी कैमरन ग्रीन की गिल्लियां- VIDEO

मोइन अली ने एशेज में अपनी वापसी का जश्न कैमरन ग्रीन को जबरदस्त गेंद पर आउट करके मनाया। ये गेंद एजबेस्टन की पिच पर जबरदस्त तरीके से घूमती हुई बल्लेबाज की गिल्लियों को उड़ा कर चली गई।

गेंद बल्लेबाज के ऑफ स्टंप के बाहर पिच हुई थी और ग्रीन के डिफेंस को पूरी तरह से तोड़ते हुए उनके स्टंप से जा टकराई। बल्लेबाज पूरी तरह से हैरान था और अपने स्टंप को बिखरकर देखने के बाद पवेलियन लौटने के सिवा कोई और चारा नहीं था।

Moeen Ali bowling in ashes 2023

यहां तक कि भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने भी ट्विटर पर इस बेहतरीन गेंद की बहुत तारीफ की है। हरभजन ने ट्विटर पर मोइन अली की बॉलिंग के वीडियो पर रिएक्शन देते हुए कहा है कि- मोइन कितनी खूबसूरत गेंद फेंकी।

मोइन ने अभी तक ऑस्ट्रेलियाई पारी के 2 विकेट ले लिए हैं, उन्होंने इससे पहले ट्रेविस हेड का विकेट भी आउट कर दिया था। हालांकि ऑफ स्पिनर के लिए मैच थोड़ा परीक्षा लेने वाला गया है। एक तरफ उनको विकेट मिले तो दूसरी तरफ काफी रन भी खर्च करने पड़े।

क्योंकि खबर लिखे जाने तक इन दो विकेटों के लेने में अली 150 रन के करीब खर्च कर चुके हैं। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम पांचवे दिन पहले सेशन में एलेक्स कैरी का विकेट गंवा चुकी है, जिनको जेम्स एंडरसन ने 66 रनों के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया था। उस्मान ख्वाजा ने 321 गेंदों 141 रनों की पारी खेली और उनको रॉबिन्सन ने आउट किया। नाथन लियोन भी 1 ही रन बनाकर इसी गेंदबाज के शिकार हुए।

इससे पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने 78 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 393 रन बनाए थे और अपनी पारी को घोषित कर दिया था। फिलहाल ऑस्ट्रेलियाई टीम 55 रन पीछे चल रही है और यह मुकाबला भी अपने रोमांटिक मूड की ओर करवट ले चुका है। मोईन अली ने अपना संन्यास खत्म करते हुए ऐसे टेस्ट क्रिकेट में वापसी की थी।

मोइन ब्रैंडन मैकुलम और बेन स्टोक्स की लीडरशिप में खेलने के लिए उत्साहित थे और टीम मैनेजमेंट के साथ उनकी काफी अच्छी बातचीत चल रही थी, जिसके चलते वे फिर से वापसी कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+