ENG vs AUS: बैजबॉल ने बना दिया है मज़ाक, इंग्लैंड की लगातार दूसरी हार के बाद फैन्स ने लिए मज़े
Ashes 2023, England vs Australia: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंग्लैंड में धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया है। एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 43 रनों के अंतर से हराते हुए कंगारुओं ने सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया से 371 रनों का लक्ष्य मिला था। इंग्लिश टीम 327 के कुल स्कोर पर आउट हो गई।
बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। वह शतक जड़ने में सफल रहे। बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड को जीत की तरफ धकेल दिया था लेकिन उनके आउट होने के बाद मामला खराब हो गया। इंग्लैंड के बचे हुए तीन बल्लेबाज भी चलते बने और ऑस्ट्रेलिया ने लगातार दूसरी बार मैच अपने नाम कर लिया।

इंग्लैंड की टीम बैजबॉल क्रिकेट में भरोसा रखती है लेकिन पिछले दो मैचों में इंग्लैंड के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। ज्यादा तेज खेलने के प्रयास में इंग्लैंड ने विकेट गंवाए हैं। यही उनकी हार का कारण बना है। लॉर्ड्स में पहली पारी में पिछड़ने के बाद इंग्लैंड के लिए परेशानी खड़ी हो गई।
ब्रेडन माइकल जब से इंग्लिश टीम के कोच बने हैं, उन्होंने आक्रामक रुख अपनाने की सीख खिलाड़ियों को दी। हालांकि इंग्लैंड की टीम को इससे फायदा भी काफी हुआ है लेकिन कई बार नुकसान भी उठाना पड़ता है। हर बार सफलता मिलना जरूरी नहीं होता।
फैन्स ने सोशल मीडिया पर इंग्लैंड की बैजबॉल अप्रोच का मजाक बना दिया। ट्विटर पर फैन्स ने कहा कि ज्यादा बैजबॉल क्रिकेट से ही इंग्लैंड की टीम का यह हाल हो गया है और लगातार दो मैचों में पराजय का कारण भी यही है।












Click it and Unblock the Notifications