Ashes 2023: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, मिचेल स्टार्क बाहर, जानें प्लेइंग इलेवन

England vs Australia, 1st Test Toss Update: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीत लिया है।

England vs Australia, 1st Test Toss Update: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड की कोशिश बड़ा स्कोर बनाने की होगी। वहीं ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज इंग्लैंड के खिलाफ जल्द से जल्द विकेट झटकने की कोशिश करेंगे।

इंग्लैंड ने कर दिया था टीम का ऐलान: इंग्लैंड की टीम ने मैच से पहले ही अपनी प्लेइंग-11 घोषित कर दी थी। मैच से करीब दो दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया के सामने इंग्लैंड की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया था। इंग्लैंड के पास स्टुअर्ट ब्रॉड, ओली रॉबिन्सन और जेम्स एंडरसन जैसे गेंदबाज हैं जो ऑस्ट्रेलिया पर भारी पड़ते नजर आ सकते हैं।

Ashes 2023

ऑस्ट्रेलिया में स्टार्क नहीं: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ फाइनल मैच वाली टीम को ही मैदान पर उतारा है। ऑस्ट्रेलिया ने अपने पिछले मुकाबले में से सिर्फ एक बदलाव किया है। मिचेल स्टार्क की जगह जोश हेजलवुड की इस मैच में वापसी हुई है। स्टार्क भारत के खिलाफ भी ज्यादा असर नहीं छोड़ पाए थे। हेजलवुड के आने से टीम की तेज गेंदबाजी मजबूत हुई है।

ऐसे देखें लाइव मैच: 16 से 20 जून के बीच खेले जाने वाले एजबेस्टन टेस्ट को फैंस आसानी से लाइव देख सकते हैं। पहला टेस्ट का टेलीविजन में सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। जबकि मैच को ऑनलाइन फैंस सोनी लिव एप और वेब साइट के जरिए देख सकते हैं। वहीं मैच से जुड़ी अपडेट के लिए फैंस दोनों टीमों के ट्विटर हैंडल पर भी विजिट कर सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड, स्कॉट बोलैंड।

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): बेन डकेट, ज़क क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मोइन अली, स्टुअर्ट ब्रॉड, ओली रॉबिन्सन, जेम्स एंडरसन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+