ENG vs AUS: डकेट को दिया नॉट आउट लेकिन गिल हुए थे आउट, एक नियम लेकिन अलग-अलग फैसले
Ashes 2023: एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन एक कैच को लेकर विवाद देखने को मिला था। ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज बेन डकेट का कैच मिचेल स्टार्क ने पकड़ लिया था। अम्पायर ने डकेट को आउट नहीं दिया था। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में शुभमन गिल को ऐसे मामले में आउट दिया था।
क्रिकेट के नियम बनाने वाली संस्था मेरिलबन क्रिकेट क्लब ने इस मामले में अपना बयान दिया है। संस्था ने अम्पायर का पक्ष लेते हुए नॉट आउट के फैसले को एकदम सही करार दिया है। इसके बीच एमसीसी के अपने कुछ तर्क भी हैं, एक प्रतिक्रिया भी दी गई है।

एमसीसी के सदस्यों का मानना है कि स्टार्क और डकेट के घटनाक्रम में नियम 3.33 लागू होता है। इस नियम में लिखा हुआ है कि जब कोई फील्डर पूरी तरह से कैच को पकड़ लेता है, तब बल्लेबाज को आउट दिया जाता है। यहाँ स्टार्क का कैच क्लीन नहीं था और गेंद जमीन को छू रही थी।
एमसीसी ने कहा कि गेंद जमीन से टच नहीं होनी चाहिए। स्टार्क गेंद को लेकर स्लाइड कर रहे थे, यह जमीन से रगड़ती हुई जा रही थी। इस वजह से बल्लेबाज को आउट नहीं देने का निर्णय लिया गया था। गौरतलब है कि स्टार्क के कैच को कई लोगों ने क्लीन नहीं माना था।
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में गिल का कैच कैमरन ग्रीन ने लिया था, वह भी कुछ इसी तरह का मामला था। एमसीसी का नियम भी यही था लेकिन उनको आउट दिया गया था। तब दुनिया भर में अम्पायर के फैसले की आलोचना हुई थी। ताजा घटना होने के कारण अम्पायर ने स्टार्क के मामले में नॉट आउट देदना सही समझा। देखने पर लगता है कि गिल और डकेट दोनों नॉट आउट थे लेकिन अम्पायर ने एक जगह आउट दिया, दूसरी जगह नॉट आउट दिया। अब एमसीसी ने आकर अम्पायर के फैसले का बचाव कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications