Ashes 2023: बेयरस्टो के रन आउट पर हुआ बवाल, इंग्लैंड के मीडिया ने ऑस्ट्रेलिया को लगाई झाड़
Ashes 2023, Jonny Bairstow: ऑस्ट्रेलिया की टीम खेल भावना की बातें करती हैं। उनके पूर्व क्रिकेटर कई बार खेल भावना को लेकर भारतीय टीम की आलोचना करने में पीछे नहीं रहे हैं। इस बार ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कुछ ऐसा किया गया, जिसके बारे में किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम की जमकर आलोचना हो रही है।
एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान ऑस्ट्रेलिया ने जॉनी बेयरस्टो को आउट किया था। रन आउट के मामले में साफ दिख रहा था कि बेयरस्टो रन नहीं ले रहे थे। वह साधारण रूप से नॉन स्ट्राइक छोर पर बातचीत करने के लिए जा रहे थे। पीछे से थ्रो करके एलेक्स कैरी ने उनको रन आउट कर दिया।

इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया ने 43 रनों से हराते हुए सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली। मैच के बाद आज के अखबारों में ऑस्ट्रेलियाई टीम को जमकर लताड़ लगाई गई है। अखबारों के पहले पन्ने पर बेयरस्टो के रन आउट को लेकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जमकर लिखा गया है।
ऑस्ट्रेलिया के इस कार्य की निंदा करते हुए इसे एक शर्मनाक कृत्य भी बताया गया है। इसके अलावा एक अखबार ने यह भी लिखा कि खेल भावना मर चुकी है। इंग्लैंड के फैन्स ने भी सोशल मीडिया पर कंगारुओं को जमकर लताड़ लगाई और ट्रोल किया गया।
ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें दिन के दूसरे सेशन में इंग्लैंड को दूसरी पारी में 327 के कुल स्कोर पर आउट कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने मैच जीतकर लगातार दूसरी बार इंग्लैंड की टीम को आउट कर दिया। इंग्लैंड टीम के लिए दूसरी पारी में कप्तानी बेयरस्टो ने शतक जमाया। वह 155 रन बनाकर आउट हो गए।












Click it and Unblock the Notifications