Ashes 2023: मैनचेस्टर में इंग्लैंड के लिए करो या मरो वाला मैच, चौथे टेस्ट में बारिश को लेकर चौंकाने वाला अपडेट

Ashes 2023 4th Test Pitch and Weather: एशेज सीरीज के तीन मैचों में मेजबान इंग्लैंड अब तक पीछे रही है। अब तक हुए मुकाबलों के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम 2-1 से आगे चल रही है। चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर में खेला जाना है। इस मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी।

हालांकि ऑस्ट्रेलिया की टीम को पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में चौथे मैच में इंग्लैंड की टीम को हराना उतना आसान काम नहीं होगा। इंग्लैंड के पास सीरीज में बने रहने के सिर्फ दो ही विकल्प हैं। इंग्लैंड को जीत दर्ज करनी होगी या मैच ड्रॉ कराना होगा। अगर ऑस्ट्रेलिया मैच में जीत दर्ज करना है, तो सीरीज इंग्लैंड के हाथ से जाएगी। (फोटो क्रेडिट- ट्विटर)

manchester stadium england

इंग्लैंड की बल्लेबाजी इस सीरीज में उम्मीद के अनुरूप नहीं रही है। मुकाबले के लिए इंग्लिश प्लेइंग इलेवन की घोषणा पहले से ही कर दी गई है। पिछले मैच की इलेवन से एक खिलाड़ी बदला गया है। जेम्स एंडरसन को टीम में शामिल किया गया है। ओली रॉबिनसन को इस बार प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया है।

चौथे एशेज टेस्ट की पिच रिपोर्ट

मैनचेस्टर की पिच बैटिंग के लिए मददगार होती है लेकिन टॉस की भूमिका अहम रहेगी। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए फायदा रहेगा। बाद में बैटिंग करने वाली टीम को चौथी पारी में भी खेलना होगा, वहां पिच से गेंदबाजों के लिए मदद रहेगी। इस वजह से टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लेना सही होगा।

एशेज में मैनचेस्टर टेस्ट का मौसम अपडेट

मौसम को लेकर खबर अच्छी नहीं कही जा सकती है। सभी पाँचों दिन बारिश का खतरा रहेगा। तापमान की बात करें, तो यह करीबन 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा। अन्य वेन्यू की तुलना में वहां ठंड ज्यादा होगी। शुरुआती तीनों दिन बादलों का जमाव देखने को मिल सकता है। बीच में सूर्य की किरणें भी मैदान की हरी घास में चमक बिखेर देगी। बारिश का सबसे ज्यादा खतरा अंतिम दो दिनों में रहने वाला है। चौथे दिन 60 फीसदी बारिश के आसार हैं। अंतिम दिन 80 फीसदी बारिश के आसार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+