Ashes 2023 का तीसरा टेस्ट मैच आज, कैसा रहेगा हेडिंग्ले में पिच और पांचों दिन के मौसम का मिजाज
Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज 2023 में आज लीड्स के हेडिंग्ले में तीसरा टेस्ट मैच होने जा रहा है। इंग्लैंड की टीम के सामने एशेज बचाने की चुनौती होगी, क्योंकि मेजबान इस सीरीज में 0-2 से पिछड़ रहे हैं।
हेडिंग्ले की पिच रिपोर्ट की बात की जाए तो यहां पर अच्छा बाउंस मिलता रहा है। साथ ही सतह के हरी होने की झलक दिखी है, जिसका मतलब है कि ये पिच तेज गेंदबाजों के लिए काफी अनुकूल होने जा रही है।

लेकिन ऐसा ही मामला लॉर्ड्स में था, वहां ऐन वक्त पर घास को काटा गया और गेंदबाजों को मदद नहीं मिली थी। इसलिए आज का विकेट भी मैच की सुबह ही पता चलेगा कि वास्तव में कैसा तैयार हो रहा है। पर स्विंग बॉलर का बड़ा रोल रह सकता है।
पिछली बार की इस बार भी दोनों टीमें शॉर्ट बॉल फेंकने की रणनीति कायम रख सकती हैं। यहां पहली और दूसरी पारी का औसत स्कोर 300 है। तीसरी पारी में 240 और चौथी में 165 औसत रन ही बनते हैं। इसलिए टॉस जीतने वाले कप्तान के लिए पहले बल्लेबाज ही सही विकल्प दिखाई देता है।
मौसम की बात करें तो बीबीसी ने पहले, तीसरे और पांचवें दिन बारिश की भविष्वाणी की है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री से 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। पांचों दिन के मौसम का हाल नीचे जान सकते हैं-
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट, पहले दिन का मौसम: लीड्स में गुरुवार, 6 जुलाई लोकल टाइम के हिसाब से सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक खेल शुरू होने पर बारिश की 32% संभावना है। बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट, दूसरे दिन का मौसम: 7 जुलाई को धूप रहने का अनुमान है और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट, तीसरे दिन का मौसम: लीड्स में शनिवार, 8 जुलाई के दिन के बारिश की 70% संभावना है। मौसम ओवरकास्ट ही बना रहेगा।
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट, चौथे दिन का मौसम: लीड्स में रविवार, 9 जुलाई के लिए को दोपहर के दौरान हल्की बारिश की 24% संभावना है।
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट, 5वें दिन का मौसम: लीड्स में सोमवार, 10 जुलाई को एक और बारिश वाला दिन होने का अनुमान है। मैच के शुरुआत घंटों में बारिश की संभावना है।
इसे भी पढ़ें- आज है वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 का सबसे अहम मुकाबला- नीदरलैड्स vs स्कॉटलैंड












Click it and Unblock the Notifications