Ashes 2023: पांचवें दिन किसे मिलेगी जीत? इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया जानिए बेहतर पोजिशन में कौन

England vs Australia 2nd Ashes Test, Day 5: ऑस्ट्रेलिया जीत सकती है दूसरा टेस्ट मैच

England vs Australia 2nd Ashes Test, Day 5: पहले टेस्ट के बाद दूसरे टेस्ट में एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना शिकंजा कस लिया है। इंग्लैंड को अगर इस मुकाबले को जीतना है तो इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को टीम के लिए एक बड़ी और मैच विनिंग पारी खेलनी होगी। इंग्लैंड के फैंस की नजरें अरने कप्तान स्टोक्स पर टिकी हुई है।

जीत के लिए 257 रन की जरूरत: इंग्लैंड को इस मैच को जीतने के लिए आखिरी दिन 257 रन बनाने हैं। बेन डकेट 50 और कप्तान बेन स्टोक्स 29 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 69 रन की पार्टनरशिप निभा ली है। इंग्लैंड के पास छह विकेट हैं और उसे पांचवें दिन यह रन बनाने होंगे। अगर इंग्लैंड ऐसा करने में सफल होती है तो सीरीज एक-एक की बराबरी पर आ जाएगी।

Ashes 2023 1

ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट की जरूरत: इस मैच को जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट की दरकार है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों की कोशिश पांचवें दिन बेहतर खेल दिखाने की होगी। मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस ने चौथे दिन दो-दो विकेट लेकर इंग्लैंड की उम्मीदों को झटका जरूर दिया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम पांचवें दिन भी अपने इन दोनों गेंदबाजों से विकेट की उम्मीद कर रही होगी।

इंग्लैंड की बढ़ी मुश्किलें: दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड के चार विकेट गिर गए हैं। पूर्व कप्तान जो रूट से टीम को सबसे ज्यादा उम्मीदें थी। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने डेविड वॉर्नर के हाथों जो रूट को कैच आउट करा दिया। हैरी ब्रूक भी कमिंस की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। इससे पहले जैक क्रॉली और ओली पोप को मिचल स्टार्क ने पवेलियन का रास्ता दिखाया था।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), स्टुअर्ट ब्रॉड, ओली रॉबिन्सन, जोश टोंग, जेम्स एंडरसन।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+