Ashes 2023: कमिंस ने फेंकी साल की बेस्ट यॉर्कर, बैट और पाँव चीरते हुए स्टंप्स ले उड़ी, देखें वीडियो

Ashes 2023: एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन इंग्लैंड ने 2 विकेट पर 28 रनों से आगे खेलना शुरू किया। इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट और ओली पोप बल्लेबाजी करने के लिए आए थे। दोनों ने क्रीज पर आने के बाद आक्रामक रुख अपनाया।

रूट काफी ज्यादा आक्रामक दिख रहे थे और उनके साथ ओली पोप टिके हुए थे। दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले सत्र के 30 मिनट तक पूरी तरह डोमिनेट किया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने दोनों के बीच हो रही साझेदारी को तोड़ दिया। कमिंस ने एक घातक यॉर्कर डाली जो बल्लेबाज के बैट और पांवों को चीरते हुए विकेट को ले उड़ी।

pat cummins

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान कमिंस 17वें ओवर में गेंदबाजी करने के लिए आए थे और एक खतरनाक यॉर्कर गेंद डाली। बल्लेबाज ओली पोप को पूरी तरह से पछाड़ते हुए यह बॉल स्टंप्स को लेकर उड़ गई। इसके साथ ही एक बड़ी होती साझेदारी भी टूट गई।

कमिंस की इस घातक गेंद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। रूट और ओली पोप दोनों मिलकर बैजबॉल स्टाइल में बल्लेबाजी कर रहे थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए इस साझेदारी को तोड़ना काफी जरूरी हो गया था। कमिंस ने अपनी सटीक लाइन और लेंथ से इंग्लैंड के बल्लेबाज को वापस पवेलियन भेज दिया।

दिन का पहला विकेट कमिंस को मिल गया और इससे ऑस्ट्रेलिया के पास और विकेट लेने का मौका आया। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इन मौकों का भरपूर फायदा भी उठाया। पहले ही सेशन में तूफानी बल्लेबाजी कर रहे जो रूट आउट होकर पवेलियन चले गए. उनके अलावा धमाकेदार बैटिंग कर रहे हैरी ब्रूक भी लंच से पहले आउट होकर पवेलियन चले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+