Ashes 2023: अंग्रेज फैंस के बर्ताव से परेशान हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम, अपने परिवारों के लिए मांगी अतिरिक्त सुरक्षा

Ashes 2023: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने जब से एशेज सीरीज 2023 के दूसरे टेस्ट मैच के पांचवे दिन जॉनी बेयरस्टो को विकेट के पीछे विवादित तरीके से आउट किया है, तब से यह सीरीज 'इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम' ना होकर 'इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया (द कंट्री)' हो गई है।

बताया जा रहा है कि कंगारू इंग्लैंड में जहां भी यात्रा कर रहे हैं वहां अंग्रेजों के गुस्से का शिकार हो रहे हैं। सीरीज का तीसरा और बेहद महत्वपूर्ण टेस्ट आज से शुरू होने जा रहा है और ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से अपनी की सुरक्षा को और ज्यादा बढ़ाने का आग्रह किया गया है।

Australia Cricket team

हेडिंग्ले में होने जा रहे टेस्ट मैच में कंगारू टीम 2-0 की बढ़त के साथ जा रही है। एक और जीत उनको 22 साल में इंग्लैंड की जमीन पर पहली एशेज सीरीज जीत दिला देगी। लेकिन माहौल गर्म हो गया है। बताया गया है कि लॉर्ड्स टेस्ट मैच के अंतिम स्टीव स्मिथ की मां के ऊपर अंग्रेज फैंस ने इतनी फब्तियां कसी कि उनको स्टेडियम छोड़कर जाना पड़ा।

द ऑस्ट्रेलियन की रिपोर्ट के मुताबिक, "ऑस्ट्रेलियन टीम ने अपने परिवारों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बंदोबस्त का आग्रह किया है। इससे पहले गाली देने वाले फैंस ने स्टॉफ मेंबर के 11 साल के बेटे को रुला दिया था और एक खिलाड़ी की मां को लॉर्ड्स टेस्ट मैच के 5वें दिन जाने के लिए मजबूर कर दिया था।"

ये भी पढ़ें- Ashes 2023 3rd Test: इंग्लैंड एक और हार झेलने की स्थिति में नहीं, जानिए कैसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

बताया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर को गाली देने के चलते मेरिलबोन क्रिकेट क्लब के तीन सदस्यों को सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि तमाम गतिरोध के बावजूद एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच हेडिंग्ले के लीड्स में होने जा रहा है। ये सीरीज शुरआती दो टेस्ट मैचों में इतना रोमांच और ड्राम देख चुकी है कि अब बहुत लोगों की नजरें इस पर हैं।

Recommended Video

    Jonny Bairstow के Wicket को UK के PM Rishi Sunak ने बताया खेल भावना के विपरीत | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+