Ashes 2023 2nd Test: पहले टेस्ट मैच से अलग होगी इस बार पिच, जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया (ENG vs AUS) के बीच एशेज 2023 का दूसरा मुकाबला 28 जून को लंदन के ऐतिहासिक क्रिकेट ग्राउंड लॉर्ड्स में शुरू होने जा रहा है। इंग्लैंड की टीम ने एजबेस्टन में हुआ पहला टेस्ट मैच काफी करीबी अंतर से हारा था।
एजबेस्टन में कंगारुओं ने पांचवें दिन रोमांचक क्रिकेट खेलते हुए 2 विकेट से जीत दर्ज की थी, जिसमें नाथन लियोन और पैट कमिंस ने निचले क्रम पर शानदार साझेदारी की थी।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम अपने घर में 0-1 से पिछड़ने के बाद वापसी की ओर देख रही है और उन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन भी घोषित कर दी है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम को मोइन अली के रूप में एक झटका जरूर लगा है, जिनकी उंगली में चोट है और वह फिट नहीं हो पाए हैं। इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में मोइन की जगह जोश टंग नाम के तेज गेंदबाज को जगह दी है।
पिच रिपोर्ट- आज से शुरू होने जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पिच की बात करें तो यहां तेज गेंदबाजों के लिए भरपूर मदद नजर आ रही है। पिच की सतह काफी हरी है, जिसके चलते माना जा रहा है कि कम से कम शुरू के 2 दिन तो तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी ही मिलेगी। कुल मिलाकर यहां एजबेस्टन की तुलना में तेज गेंदबाजी को कहीं अधिक मदद मिलने जा रही है।
मौसम की बात करें तो पहले दिन बारिश के चांस नहीं हैं, लेकिन आसमान में बादल जरूर छाए रहेंगे। एक्यूवेदर के अनुसार पूरे दिन बारिश के चांस केवल 7% है, पर सूरज भी नहीं निकलेगा और आसमान बादलों से ढका रहेगा। जैसे जैसे मैच आगे बढ़ेगा बारिश के चांस भी बढ़ते जाएंगे लेकिन तब तक मैच का पहला दिन समाप्त हो जाना चाहिए।
28 जून को लोकल समय के अनुसार रात 9:00 बजे बारिश होगी जो अगले दिन 29 जून को दोपहर 2:00 बजे तक रुक-रुक कर होती रहेगी, जिसके चलते दूसरे दिन बारिश के कारण मैच में रुकावट आती रहेंगी।
इंग्लैंड की प्लेइंग 11- बेन डकेट, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, ओली रॉबिन्सन, जोश टोंग, जेम्स एंडरसन












Click it and Unblock the Notifications