MPL 2023: 18 साल के बल्लेबाज ने आखिरी गेंद पर दिलाई जीत, पहले खेली तूफानी शतकीय पारी फिर चटकाए विकेट
MPL 2023: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट (T-20) में शतक जड़ना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। ऐसे में अगर कोई खिलाड़ी शतक के साथ विकेट भी चटका देता है, तब उसकी काबिलियत की चर्चा हर तरफ सुनी जा सकती है। ऐसा ही कुछ महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में एक युवा खिलाड़ी ने कर दिखाया है।
टी-20 में शानदार प्रदर्शन करने वालों की लिस्ट में अब अर्शीन कुलकर्णी का नाम जुड़ भी गया है। अर्शिन ने महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने इस टी20 लीग (MLP) का सबसे तेज शतक लगाया है।

अर्शिन के तूफानी टी20 शतक की खास बात ये रही कि उन्होंने 54 गेंद में 117 रन की आतिशी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने अपना शतक सिर्फ 46 गेंद पर पूरा किया। इस तरह वो एमपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। अर्शिन ने 13 छक्के और 3 चौके की मदद से शानदार 117 रन की पारी खेलकर इस मुकाबले को हाई स्कोरिंग मैच में तब्दील कर दिया।
बल्लेबाजी के अलावा उन्होंने गेंदबाजी में भी कमाल का प्रदर्शन किया। अर्शिन ने 21 रन देकर 4 विकेट चटकाए आखिरी गेंद पर पुणेरा बप्पा के खिलाफ ईगल नासिक टाइटंस की टीम को 1 रन से जीत दिलाई। मैच में ईगल नासिक टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी की।
अर्शिन कुलकर्णी ओपनिंग पर उतरे और शुरू से ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। इस तरह सिर्फ छक्कों की बदौलत ही उन्होंने अपनी शतकीय पारी में महज 13 गेंदों में 78 रन बना डाले।
अर्शिन के शतक के दम पर ईगल नासिक टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 203 रन बनाए। इसके जवाब में पुनेरी बप्पा ने 204 रन के लक्ष्य का पीछा करने की हर संभव कोशिश की, लेकिन वह एक रन से चूक गए। पुनेरी बप्पा की ओर से उसके कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने महज 23 गेंदों में 50 रन बनाए।












Click it and Unblock the Notifications