T20 World Cup 2022: अर्शदीप के पास आया ये काम तो रोहित को याद आए भगवान राम! चहल ने सुनाया मजेदार किस्सा

बांग्लादेश के खिलाफ भारत को वर्ल्ड कप के एक अहम मुकबले में 5 रनों से जीत मिली। भारत के लिए दक्षिण अफ्रीका से हारने के बाद बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल करना बेहद जरूरी हो गया था।

T20 World Cup 2022, India vs Bangladesh Match: बांग्लादेश के खिलाफ भारत को वर्ल्ड कप के एक अहम मुकबले में 5 रनों से जीत मिली। भारत के लिए दक्षिण अफ्रीका से हारने के बाद बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल करना बेहद जरूरी हो गया था। बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने 185 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 ओवर में ही 66 रन बनाकर भारतीय फैंस की धड़कने बढ़ा दी थी। लेकिन यहां से भारत ने शानदार कमबैक करते हुए मैच अपने नाम किया।

Arshdeep Singh

केएल राहुल के थ्रो ने बदला मैच

बांग्लादेश और भारत के इस मुकाबले में बारिश आने के कारण मैच को छोटा किया गया। बांग्लादेश को जीत के लिए 16 ओवर में 151 रनों की जरूरत थी। यानी बारिश के बाद बांग्लादेश को 9 ओवर में सिर्फ 85 रन बनाने थे और उसके पास सभी विकेट उपलब्ध थे। केएल राहुल ने अश्विन के ओवर में जबरदस्त थ्रो फेंकर लिटन दास को आउट किया और यहां से भारत ने मैच में अपनी पकड़ मजबूत बना ली।

अर्शदीप सिंह ने लपका बेहतरीन कैच

हार्दिक पंड्या के ओवर में बांग्लादेश के बल्लेबाज यासिर अली ने हवा में श़ॉट लगाया। गेंद अर्शदीप के पास आई और उन्होंने बेहतरीन कैच पकड़ा। लेकिन इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा भगवान से प्रार्थना कर रहे थे कि यह कैच अर्शदीप पकड़ ले। मैच के बाद बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें चहल बता रहे हैं कि जितनी देर गेंद हवा में थी, उतने समय रोहित हाथ जोड़कर बस कैच हो जाने की दुआ मांग रहे थे।

मैच के बाद अर्शदीप ने कही यह बात

अर्शदीप सिंह से चहल ने पूछा कि जब कैच आपके पास आ रहा था तो आपके दिमाग में क्या चल रहा था? चहल ने मजे लेते हुए कहा कि क्या आप एक हाथ या एक उंगली से कैच लेने की सोच रहे थे तो इस पर अर्शदीप ने कहा नहीं पाजी। ऐसा कैच सिर्फ आप ही पकड़ सकते हैं, मैंने तो रोहित भाई से कहा था कि मैं प्वाइंट का अच्छा फील्डर हूं और इसलिए उन्होंने मुझे वहां लगाया था। बता दें कि एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ अर्शदीप सिंह के कैच छोड़ने पर बड़ा बवाल मचा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+