अर्शदीप सिंह को चुना गया दुनिया का बेस्ट टी20 खिलाड़ी, बाबर आज़म, ट्रेविस हेड को पछाड़कर रचा इतिहास
Arshdeep Singh: इसमें कोई शक नहीं है कि अर्शदीप सिंह भारतीय टीम के बेस्ट टी20 इंटरनेशनल गेंदबाज हैं। उन्होंने बेहद कम समय में ही अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने का कार्य किया है। अर्शदीप भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं।
पिछले साल भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था और इसमें अर्शदीप सिंह ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई थी। पिछले साल उनकी गेंदबाजी की धार काफी धांसू रही थी। उनके प्रदर्शन को देखते हुए अब अवॉर्ड भी मिल गया है।

आईसीसी अवॉर्ड्स में अर्शदीप ने अपना नाम दर्ज करा लिया है। उनको आईसीसी टी20 क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर चुना गया है। आईसीसी ने पिछले वर्ष उनके धमाकेदार प्रदर्शन को देखते हुए बेस्ट टी20 खिलाड़ी का खिताब देने की घोषणा की है। यह इस युवा क्रिकेटर के लिए बड़ी उपलब्धि है।
Arshdeep Singh का धांसू प्रदर्शन
पिछले साल टी20 क्रिकेट में अर्शदीप सिंह ने अपनी गेंदों से विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को सोचने पर मजबूर कर दिया था। उन्होंने 18 मुकाबले खेलकर 36 विकेट अपने नाम किये थे। एक बार पारी में 4 विकेट उन्होंने अपने नाम किये थे। वह ओवरऑल विकेट टैली में पांचवें स्थान पर थे, टेस्ट नेशंस से टॉप पांच में वह हसारंगा के बाद दूसरे स्थान पर थे। अर्शदीप की गेंदबाजी का इम्पैक्ट अहम रहा।
Arshdeep Singh वर्ल्ड कप में चमके
टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने कुल 17 विकेट अपने नाम किये थे और टीम की खिताबी जीत में अपना अहम रोल निभाया था। इस प्रदर्शन को देखते हुए अर्शदीप को नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता था। उनको आईसीसी की टी20 टीम ऑफ़ द ईयर में भी जगह मिली है।
तीन प्लेयर्स को मात देकर जीत गए अवॉर्ड
उधर इसी अवॉर्ड के लिए नोमिनेट हुए प्लेयर्स और भी थे। अर्शदीप के अलावा ज़िम्बाब्वे से सिकंदर रज़ा, ऑस्ट्रेलिया से ट्रेविस हेड और पाकिस्तान से बाबर आज़म का नाम इस लिस्ट में था। चार प्लेयर्स दौड़ में थे लेकिन अर्शदीप सिंह इसमें बाजी मार गए।
कम समय में अर्शदीप के नाम ये उपलब्धियां
- पुरुष टी20 इंटरनेशनल में टॉप विकेट टेकर भारतीय
- टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा विकेट
- टी20 वर्ल्ड कप विनर खिलाड़ी
- 2022 टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट
- टी20 क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर 2024












Click it and Unblock the Notifications