अर्जुन की शादी में पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, कपड़ों को लेकर फैंस के जबरदस्त रिएक्शन
MS Dhoni: मुंबई में आज अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शाही शादी संपन्न हुई, लेकिन सोशल मीडिया पर इस जश्न के बीच एक सवाल सबसे ज्यादा गूंज रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी कहां हैं? क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बेटे की शादी हो और उनके सबसे खास साथी रहे धोनी नजर न आएं, यह बात फैंस के गले नहीं उतर रही है।
मुंबई के एक आलीशान समारोह में आज अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक एक-दूसरे के हो गए। इस हाई-प्रोफाइल शादी में क्रिकेट जगत से लेकर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शिरकत की, लेकिन कैमरे की नजरें जिस शख्स को तलाश रही थीं, वो महेंद्र सिंह धोनी कहीं नजर नहीं आए। जैसे ही शादी की तस्वीरें वायरल हुईं, सोशल मीडिया पर धोनी को लेकर फोटो सामने आए।

दरअसल महेंद्र सिंह धोनी भी इस शादी में शामिल हुए थे लेकिन कुछ देरी हुई है। संगीत समारोह में वह नहीं थे। शादी के दौरान माही अपनी पत्नी साक्षी के साथ आए थे। इस शादी में उन्होंने कुर्ता और पायजामा पहना हुआ था। धोनी और साक्षी का एक फोटो सामने आया है, दोनों का यह फोटो चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के हैंडल से सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ है।
MS Dhoni and Sakshi at Arjun Tendulkar's wedding 😍❤️ pic.twitter.com/W37g5681CT
— (@WorshipDhoni) March 5, 2026
धोनी कम ही प्रोग्राम में होते हैं हिस्सा
आमतौर पर एमएस धोनी सार्वजनिक कार्यक्रमों और शादियों की भीड़भाड़ से दूर रहना पसंद करते हैं। वह अक्सर अपने रांची स्थित फार्महाउस पर समय बिताना पसंद करते हैं। फैंस का एक वर्ग यह भी कयास लगा रहा है कि क्या धोनी को शादी का निमंत्रण नहीं मिला? फोटो सामने आते ही सभी अटकलों पर विराम लग गया।
कई क्रिकेटरों ने लिया शादी में हिस्सा
गौरतलब है कि धोनी से पहले सुरेश रैना, पृथ्वी शॉ, सुनील गावस्कर पठान ब्रदर्स, राजीव शुक्ला और जय शाह जैसे लोग पहुंचे थे। इनके फोटो भी सामने आए हैं। पिछले साल ही अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की सगाई हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications