इंग्लिश क्रिकेटर संग लंदन में लंच डेट पर अर्जुन तेंदुलकर, कोहली को कर चुकी हैं प्रपोज

लंदन, 28 जून: आज इंग्लैंड क्रिकेट की महत्वपूर्ण सदस्य बन चुकी डेनियल वेट ने 2014 में तब बहुत सुर्खियां बटोरी थी जब उन्होंने आधी रात को विराट कोहली ट्वीट पर ट्वीट करते हुए प्रपोज किया था। डेनियल वेट आज भी अपने देश की ओर से महिला क्रिकेट में अच्छा काम कर रही हैं और सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की भी दोस्त हैं। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर मौजूद है और अर्जुन तेंदुलकर भी टीम में ना होने के बावजूद लंदन की सैर कर रहे हैं।

डेनियल वेट के साथ भी समय बिता रहे हैं

डेनियल वेट के साथ भी समय बिता रहे हैं

अर्जुन इस दौरान डेनियल वेट के साथ भी समय बिता रहे हैं, इतना ही नहीं अर्जुन डेनियल के साथ लंच डेट पर भी गए।

सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट के लिए मशहूर डेनियल ने अर्जुन तेंदुलकर की फोटो तब अपने इंस्टाग्राम स्टेटस पर शेयर कि जब वे एक रेस्टोरेंट में लंच कर रहे थे। इस तस्वीर ने भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चे बटोर हैं। फोटो में अर्जुन तेंदुलकर अपनी चिर परिचित सौम्य मुस्कान के साथ नजर आ रहे हैं, जहां वे हल्के शर्मीले लग रहे हैं और अपना खाना खा रहे हैं।

दोस्ती है पुरानी

दोस्ती है पुरानी

वेट को अर्जुन तेंदुलकर की एक फ्रेंड माना जाता है और उन्होंने इस गेंदबाज की तारीफ भी की है।

अर्जुन पिता की तरह विशुद्ध बल्लेबाज नहीं हैं बल्कि वह बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं। वेट ने 2020 में कहा था कि अर्जुन तेंदुलकर की गेंदों का सामना करना हर दिन के साथ मुश्किल होता जा रहा है। हालांकि इस ऑलराउंडर को अभी आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने का मौका नहीं मिला है लेकिन सचिन और उनका परिवार जब इंग्लैंड में आता है तो कई बार अर्जुन लॉर्डस् में प्रैक्टिस के लिए आते हैं।

अर्जुन को खिलाने की पैरवी कर चुकी हैं वेट

अर्जुन को खिलाने की पैरवी कर चुकी हैं वेट

वेट के मुताबिक वे अर्जुन से खुद को बॉलिंग करने के लिए कहती हैं। वेट ने बताया था कि अब तो उनकी स्पीड काफी बढ़ गई है।

वेट ने कहा था, अर्जुन अक्सर मुझसे कहते हैं कि मैं आपको बाउंसर गेंद फेकने वाला हूं। इसको आपके सिर पर मारूंगा, तो मैं नहीं चाहती कि वे मुझे गेंदबाजी करें। उनको खेलना अब और खतरनाक होता जा रहा है।

गर्मियों में इंग्लैंड के सुहाने मौसम का लुत्फ लेता है तेंदुलकर परिवार

गर्मियों में इंग्लैंड के सुहाने मौसम का लुत्फ लेता है तेंदुलकर परिवार

सचिन का परिवार हर साल भारत की गर्मियों के मौसम में 2 महीने के लिए इंग्लैंड के सुहाने मौसम में छुट्टियां बिताता है। फिलहाल अर्जुन को भारतीय क्रिकेट में बहुत जबरदस्त कंपटीशन के चलते जगह नहीं मिली है लेकिन उम्मीद है अगला आईपीएल उनके लिए खास साबित हो। कुछ समय पहले अर्जुन ने इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो को चोटिल कर दिया था। प्रैक्टिस सेशन में वह एक जबरदस्त यॉर्कर गेंद थी जिसके बाद अर्जुन को मैदान छोड़ना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+