अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की हुई शादी, पहली तस्वीर आई सामने, कई क्रिकेटरों ने की शिरकत

Arjun Tendulkar Wedding: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आज शादी के बंधन में बंध गए हैं। अर्जुन ने अपनी मंगेतर सानिया चंडोक के साथ मुंबई में एक निजी लेकिन भव्य समारोह में सात फेरे लिए। इस हाई-प्रोफाइल शादी में खेल, बॉलीवुड और व्यापार जगत की कुछ चुनिंदा हस्तियों ने शिरकत की।

सफेद शेरवानी में अर्जुन और लाल जोड़े में सानिया की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही थी। सचिन और अंजलि तेंदुलकर ने मेहमानों का स्वागत किया, जबकि सोशल मीडिया पर इस नवविवाहित जोड़े की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस इस जोड़ी को परफेक्ट मैच बताते हुए लगातार बधाइयां दे रहे हैं। वरमाला के बाद अर्जुन ने सानिया को गले लगा लिया, इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

arjun tendulkar

कौन हैं सानिया चंडोक

अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया चंडोक का संबंध मुंबई के एक अत्यंत प्रतिष्ठित और रसूखदार व्यावसायिक परिवार से है। सानिया के माता-पिता, सनी चंडोक और गौरिका घई चंडोक, हॉस्पिटैलिटी और फूड इंडस्ट्री के बड़े नाम हैं और लंबे समय से इस क्षेत्र के सफल वेंचर्स से जुड़े हुए हैं।

सानिया चंडोक की उम्र और शिक्षा

27 वर्षीय सानिया चंडोक की शुरुआती परवरिश और स्कूली शिक्षा मुंबई में ही हुई। पढ़ाई में शुरू से ही मेधावी रहीं सानिया ने उच्च शिक्षा के लिए विदेश का रुख किया। उन्होंने साल 2020 में दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) से बिजनेस मैनेजमेंट में अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।

इन सितारों ने लिया शादी में हिस्सा

इस शादी में क्रिकेटरों का तांता लग गया, युसफ पठान, इरफान पठान से लेकर राहुल द्रविड़, पृथ्वी शॉ, सुरेश रैना, गौतम गंभीर, युवराज सिंह, हरभजन, सुनील गावस्कर और कई अन्य क्रिकेटर आए। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भी इस शादी में शिरकत की, उनके अलावा आईसीसी हेड जय शाह भी पहुंचे। बॉलीवुड से शाहरुख़ खान, आमिर खान, नगा धूपिया जैसे कई स्टार्स आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+