इस्तीफे के बाद भज्जी के घर पर हमला, आप समर्थकों ने दीवारों पर लिखा 'गद्दार', हुआ जोरदार हंगामा

Harbhajan Singh Video Viral: पंजाब की सियासत में शनिवार को भारी तनाव पैदा हो गया। दरअसल, शनिवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के जालंधर स्थित आवास को निशाना बनाया। भाजपा में विलय की घोषणा करने वाले 'आप' के सात सांसदों में शामिल हरभजन सिंह के घर की दीवारों पर प्रदर्शनकारियों ने काले पेंट से 'गद्दार' लिख दिया। यह हंगामा उस वक्त हुआ जब भज्जी अपने घर पर मौजूद नहीं थे।

भज्जी के घर पर मचा बवाल (Harbhajan Singh Video Viral)

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार दोपहर भारी संख्या में 'आप' कार्यकर्ता हरभजन सिंह के घर के बाहर जमा हुए। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद, कुछ कार्यकर्ताओं ने घर की बाहरी दीवारों पर बड़े-बड़े अक्षरों में 'गद्दार' लिख दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि कार्यकर्ताओं ने काले पेंट का इस्तेमाल किया और भज्जी के खिलाफ नारेबाजी की।

Harbhajan Singh 1

राघव चड्ढा ने बताया पार्टी छोड़ने का कारण

आम आदमी पार्टी में मची इस बड़ी टूट के बाद पार्टी नेतृत्व ने आरोप लगाया था कि ये सांसद ईडी या गिरफ्तारी के डर से भाजपा में गए हैं। इसका जवाब देते हुए राघव चड्ढा ने दो टूक कहा कि जो लोग कह रहे हैं कि हमने डर की वजह से पार्टी छोड़ी है, वे गलत हैं। हमने डर की वजह से नहीं, बल्कि आम आदमी पार्टी से निराश होकर इस्तीफा दिया है।

हरभजन सिंह उन सात राज्यसभा सांसदों के समूह का हिस्सा हैं, जिन्होंने सामूहिक रूप से आम आदमी पार्टी से किनारा कर भाजपा का दामन थाम लिया है। इन नामों में शामिल हैं

हरभजन सिंह
राघव चड्ढा
स्वाति मालीवाल
अशोक मित्तल
संदीप पाठक
विक्रम साहनी
राजिंदर गुप्ता

इस मामले पर भज्जी ने साधी चुप्पी

हरभजन सिंह को अप्रैल 2022 में आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा भेजा था। हालांकि, सांसद के तौर पर वे सदन में बहुत कम सक्रिय रहे। खास बात यह है कि घर के बाहर हुए इस हंगामे और भाजपा में शामिल होने की खबरों पर अब तक हरभजन सिंह की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+