ऋषभ पंत के गुलाटी मारने पर हैरान रह गईं अनुष्का शर्मा, बगल में बैठी महिला को किया इशारा- VIDEO

आईपीएल के इस सीजन में ऋषभ पंत का बल्ला बिलकुल नहीं चल रहा था। इसके बाद उन्होंने बीते मंगलवार को आरसीबी के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेल तहलका मचा दिया। ऋषभ पंत ने जो सेलिब्रेशन मैदान पर किया था, वह चर्चा का विषय बन गया।

पंत ने गुलाटी खाते हुए हर किसी को हैरान कर दिया और उनका फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस बीच अनुष्का शर्मा का भी एक वीडियो वायरल है। वह इस दौरान स्टेडियम में ही मौजूद थीं और पंत के सेलिब्रेशन की उम्मीद नहीं की होगी।

rishabh pant

उल्लेखनीय है कि ऋषभ पंत ने आईपीएक करियर में अपना दूसरा सैकड़ा जमाया है, वह गुलाटी मारकर जब सेलिब्रेट कर रहे थे, तो अनुष्का शर्मा का मुंह खुला रह, गया। अनुष्का ने पंत की ऐसी हरकत पहली बार देखी होगी। उन्होंने अपने बगल में बैठी महिला से कुछ कहा, दोनों अचंभित हो गई थीं।

पंत की शतकीय पारी से टीम मालिक संजीव गोयनका भी काफी खुश दिखाई दिए, उन्होंने भी इस फोटो के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। हालांकि पंत की पारी टीम के काम नहीं आई। उनके नाबाद 118 रन उस समय बेकार चले गए, जब टीम को हार का सामना करना पड़ा।

आरसीबी के लिए कोहली ने फिफ्टी जड़ी लेकिन उनसे ज्यादा तूफानी पारी जितेश शर्मा के बल्ले से आई। जितेश ने 33 गेंदों का सामना करते हुए नाबद 85 रनों की पारी खेली। उन्होंने लखनऊ की गेंदबाजी तहस-नहस कर दी और आरसीबी को 6 विकेट से जीत दिला दी। आरसीबी के पास अब फाइनल में जाने के लिए दो मौके रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+