अनुष्का-विराट की लवस्टोरी में 'Flying Kiss' ने निभाया अहम रोल, जानिए कैसे?

Anushka Sharma-Virat Kohli Wedding Anniversary: टीम इंडिया के ही नहीं बल्कि विश्व के शानदार खिलाड़ियों में से एक विराट कोहली आज अपनी शादी की छठी सालगिरह मना रहे हैं। वो और अनुष्का शर्मा परफेक्ट पॉवर कपल में से एक माने जाते हैं, दूर से देखा जाए तो दोनों ही अलग-अलग बैकग्राउंड, विचारधारा और फील्ड से हैं लेकिन कहते हैं ना कि 'रब ने बना दी जोड़ी' तो इनका जोड़ा भी ऊपरवाले ने ही बना दिया।

Anushka Sharma-Virat Kohli

एक शैंपू के एड से शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी बहुत सारे उतार-चढ़ाव से गुजरी, कभी दोनों के ब्रेकअप की खबरें आई तो कभी लोगों ने अनुष्का शर्मा को विराट कोहली के खराब फार्म के लिए ट्रोल किया लेकिन तमाम परेशानियों को झेलते हुए ये दोनों आज से 6 साल पहले सात जन्मों के लिए एक हो गए। वैसे तो प्यार, झगड़ा और रुसवाई की बातें हर प्रेम कहानी में होती हैं लेकिन इस लवस्टोरी में एक खास बात है और वो है 'फ्लाइंग किस'।

कोहली ने भरी फील्ड में अनुष्का को 'फ्लाइंग किस' दिया

अपने प्यार का इजहार हो या फिर आलोचकों को जवाब देना हो कोहली ने भरी फील्ड में अनुष्का को 'फ्लाइंग किस' देकर सबका मुंह बंद कर दिया। साल 2014 के एक मैच में शतक पूरा करने के बाद विराट ने मैदान में सबके सामने अनुष्का को 'फ्लाइंग किस' दिया था, तब दर्शक दीर्घा में बैठी हुई अनुष्का शर्म से लाल नजर आई थीं। ये पहला मौका था, जब विराट ने भरे मैदान और दुनिया के सामने खुलकर अपने रिश्ते को उजागर किया था।

'फ्लाइंग किस' के जरिए प्रेम का इजहार

इसके बाद कई बार जब भी उन्होंने फील्ड पर अच्छा परफार्म किया उन्होंने 'फ्लाइंग किस' के जरिए अनुष्का से अपने प्रेम का जाहिर किया।

अनुष्का को 'फ्लाइंग किस' देकर ही खुशी बयां की

जो लोग विश्वकप 2023 का मैचों को देखा होगा, उनलोगों को याद होगा कि जब विराट कोहली ने वनडे मैचो में अपने शतकों का अर्धशतक पूरा किया और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा था तब भी भरे मैदान में उन्होंने अनुष्का को 'फ्लाइंग किस' देकर अपनी खुशी बयां की थी।

अनुष्का-विराट की लवस्टोरी में 'Flying kiss' ने निभाया अहम रोल

लेकिन इस बार अनुष्का ने भी बदले में अपने पति को 'फ्लाइंग किस' देकर अपनी मोहब्बत जताई थी तो इसलिए कहा जा सकता है के क्रिकेट-बॉलीवुड के इस खूबसूरत प्रेम कहानी में Flying kiss का भी अहम रोल है।

मैं काफी बैलेंसड हो गया हूं:विराट कोहली

आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले दिए गए एक इंटरव्यू में विराट ने अनुष्का की खुलकर तारीफ की थी और कहा था कि 'अनुष्का के लाइफ में आने के बाद मेरे अंदर बहुत सारे बदलाव हुए हैं, मैं काफी बैलेंसड हो गया हूं। वो धार्मिक प्रवृत्ति की हैं, अनुष्का और वामिका (बेटी का नाम) मेरी ताकत हैं, उनके बिना मैं अब खुद को देख ही नहीं सकता हूं।'

11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी। इस पावर कपल के बारे कहा जा रहा है कि ये फिर से मम्मी-पापा बनने जा रहे हैं फिलहाल इस बारे में अभी दोनों में से किसी ने कई खुलासा नहीं किया है, देखते हैं ये बात सच निकलती हैं या फिर केवल अफवाह रह जाती है। फिलहाल मीडिया ने इन्हें 'virushka' नाम दिया है, अगर आप भी इन्हें शादी की सालगिरह विश करना चाहते हैं को कमेंट बॉक्स में शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+