दक्षिण अफ्रीकी टीम के 5 खिलाड़ी टीम से बाहर, तूफानी प्लेयर का नाम भी लिस्ट में जुड़ गया

पाकिस्तान के खिलाफ दक्षिण अफ्रीकी टीम टी20 सीरीज में खेल रही है और बाद में एकदिवसीय सीरीज खेली जाएगी। मेजबान टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम का एक धांसू खिलाड़ी टी20 और वनडे सीरीज से बाहर हो गया है। टी20 सीरीज का एक मैच खेला जा चुका है।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने अपने इस धाकड़ खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट की घोषणा भी कर दी है। डैयन गैलियम को टीम में शामिल कर लिया गया है। बाहर होने वाले खिलाड़ी एनरिक नॉर्टजे हैं। गैलियम अनकैप्ड खिलाड़ी हैं और उनको टीम में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

south africa

एनरिक नॉर्टजे ने दक्षिण अफ्रीका के लिए अंतिम बार टी20 मुकाबला जून में खेला था। उस समय दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत के खिलाफ फाइनल खेल रही थी और यह टी20 वर्ल्ड कप का मौका था। उस समय उनका प्रदर्शन धमाकेदार रहा था और वह 15 लेने में सफल रहे थे। इसके बाद उनको वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण उन्होंने दक्षिण अफ्रीका का राष्ट्रीय अनुबंध के लिए मना कर दिया है।

दक्षिण अफ्रीका के लिए चोटिल गेंदबाजों की लिस्ट लम्बी हो गई हैं। नॉर्टजे इस मामले में पांचवें स्थान पर हैं। गेराल्ड कोएट्जिया कमर की चोट के कारण बाहर चल रहे हैं। उनके अलावा नांद्रे बर्गर पीठ की चोट के कारण बाहर हुए हैं। एनगिडी कूल्हे में चोट की वजह से श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हुए थे। वियान मुल्डर भी ऊँगली में चोट की वजह से टीम में शामिल नहीं हैं। इस तरह दक्षिण अफ्रीकी टीम चोटिल प्लेयर्स की समस्या से जूझ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+