BCCI का ऐलान, स्टार इंडिया और वायकॉम ने खरीदे डिजिटल राइट्स, हुई इतनी कमाई
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित आईपीएल मीडिया राइट्स की बोली मंगलवार (14 जून) को खत्म हो चुकी है। नीलामी मुंबई में 12 जून को शुरू हुई थी, जहां देश-दुनिया की कुछ नामी कंपनियों ने हिस्सा लिया। हालांकि बोली में स्टार इंडिया ने आईपीएल के टीवी और वायकॉम 18 ने डिजिटल राइट्स खरीद सबको पछाड़ दिया। बीसीसीआई की ओर से इसको लेकर आधिकारिक घोषणा हो चुकी है।
Recommended Video

हुई इतनी कमाई
इससे पहले मीडिया राइट्स स्टार स्पोर्ट्स के पास थे, जिन्होंने 2017 में खरीदा था। अब बीसीसीआई ने 2023 से 2027 तक के लिए मीडिया राइट्स बेचे हैं। बीसीसीआई ने चार पैकेज तैयार करते हुए राइट्स बेचे हैं। इस बार बीसीसीआई की मीडिया राइट्स से रिकाॅर्ड 48,390.52 करोड़ रुपए कमाई हुई है। स्टार इंडिया ने 23,575 करोड़ रुपए में टीवी राइट्स खरीदे तो वहीं वायकॉम 18 ने 23,758 करोड़ रुपए में डिजिटल राइट्स अपने नाम किए। इसके अलावा वायकॉम ने पैकेज-सी को भी खरीदा। इसके लिए उन्होंने 3,257.52 करोड़ रुपए की बोली लगाई। वहीं, पैकेज-डी को वायकॉम ने टाइम्स इंटरनेट के साथ पार्टनरशिप करते हुए खरीदा है।
यह भी पढ़ें- IND vs SA : पंत की किस्मत खराब, तीसरी बार हारे टाॅस, अहम मैच में लिया हैरानी भरा फैसला
यह मीडिया राइट्स 5 साल के लिए बेचे गए हैं। पैकेज ए में स्टार इंडिया ने 5 सालों तक 410 मैचों के लिए राइट्स खरीदे हैं। प्रति मैच 57.50 करोड़ कीमत रही है। ऐसे में कुल कीमत 23,575 करोड़ बनी। वहीं वायकाॅम ने भी इतने ही मैचों के लिए पैकेज बी को अपने नाम कर प्रति मैच 50 करोड़ दिए हैं। कुल मिलाकर 20,500 करोड़ रूपए खर्च किए। वहीं वायकाॅम ने पैकेज सी को भी अपने नाम किया, जिसके तहत उसे हर सीजन में 18 मैच दिखाने का अधिकार है। इसमें सीजन का पहला मैच और प्लेऑफ मुकाबले भी शामिल हैं। इस पैकेज के तहत हर मैच के लिए वायकाॅम 33.24 करोड़ देगा। वहीं पैकेज डी 1058 करोड़ में बिका, जिसमें वायकाॅम ने टाइम्स इंटरनेट से साझेदारी कर खरीदा।












Click it and Unblock the Notifications