कौन हैं ये सिंगर, जिनके संग उड़ी देश के 'नेशनल क्रश' की शादी की अफवाह? तमिल के 'भगवान' से भी है खास रिलेशन
Anirudh Ravichander: सनराइजर्स हैदराबाद की CEO काव्या मारन एक बार फिर से सोशल मीडिया पर चर्चित हैं, हालांकि आईपीएल सीजन खत्म हो चुका है लेकिन इसके बावजूद ये खूबसूरत हसीना सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल काव्या मारन इन दिनों अपनी शादी और अफेयर को लेकरसुर्खियों में हैं। पिछले काफी वक्त से उनके और मशहूर संगीतकार-सिंगर अनिरुद्ध रविचंदर के बीच अफेयर की खबरें आ रही थीं और कहा जा रहा है कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं।
लेकिन इन बातों पर विराम तब लग गया , जब अनिरुद्ध रविचंदर ने इस पर पहली बार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि 'शादी आह? लोल.. शांत हो जाओ दोस्तों 😃 कृपया अफवाहें फैलाना बंद करो 🙏🏻'
अनिरुद्ध ने इसके आगे ये भी स्पष्ट किया कि 'उनका पूरा फोकस अभी काम पर है और इसलिए वो शादी वगैरह के बारे में दूर-दूर तक नहीं सोच रहे हैं और इस तरह की बातें सिर्फ और सिर्फ कोरी अफवाएं हैं, जिन पर भरोसा नहीं करना है।'

आपको बता दें कि अनिरुद्ध रविचंदर भले ही उत्तर भारतीयों के लिए नया नाम हो लेकिन वो साउथ जोन के तो वो बेहद ही लोकप्रिय कलाकर हैं, जिनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। आपको बता दें कि बेहद की कम उम्र में संगीत की दुनिया में धमाल मचाने वाले अनिरुद्ध रविचंदर को लोग 'म्यजिक धमाका' कहते हैं। उनकी धुनें युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।
रवि राघवेंद्र के बेटे हैं Anirudh Ravichander
16 अक्टूबर 1990 को चेन्नई में जन्मे अनिरूद्द, पद्म श्री पुरस्कार विजेता और एक्टर रवि राघवेंद्र के बेटे हैं और उनकी मां लक्ष्मी क्लासिकल डांसर रही हैं, इसलिए आप कह सकते हैं कि संगीत का गुण उन्हें विरासत में मिला है। उनका 'तमिल सिनेमा' के भगवान कहे जाने वाले एक्टर रजनीकांत से भी रिलेशन है।
रजनीकांत की पत्नी लता, अनिरूद्ध की सगी मौसी हैं
दरअसल रजनीकांत की पत्नी लता, अनिरूद्ध की सगी मौसी हैं। 2012 की फ़िल्म 3 के लिए रचित उनका पहला गाना "व्हाई दिस कोलावेरी डी" दुनिया भर में वायरल हुआ था। इस गाने ने अनिरूद्ध को रातों-रात स्टार बना दिया था। इसके बाद साल 2014 में विजय और सामंथा अभिनीत कथ्थी फिल्म के हिट गीट "सेल्फ़ी पुल्ला" ने जबरदस्त धूम मचाई जिसके बाद तो अनिरूद्ध ने पीछे पलटकर देखा ही नहीं। उनके हिट गीतों की लिस्ट बहुत ज्यादा लंबी है।
Anirudh Ravichander ने लंदन से पियानो सीखा
अनिरुद्ध पद्म विभूषण डॉ. पद्म सुब्रह्मण्यम के पोते भी हैं। उन्होंने साल 2011 में चेन्नई के लोयोला कॉलेज से स्नातक किया है। अनिरुद्ध ने लंदन के ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ म्यूज़िक से पियानो सीखा है। अपने स्कूल के दिनों में, अनिरुद्ध और उनके बैंड ने प्रसिद्ध संगीतकार ए.आर. रहमान के जज वाले रियलटी शो के विजेता भी रहे हैं।
काव्या मारन कौन हैं? (Anirudh Ravichander- Kavya Maran)
आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में जब भी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम मैदान में उतरती है, तो एक चेहरा अक्सर कैमरे पर नजर आता है, जिसे लोग 'नेशनल क्रश' और 'सनराइजर्स की मिस्ट्री गर्ल' के नाम से भी संबोधित करते हैं, वो कोई और नहीं बल्कि काव्या मारन हैं। साल 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद की सीइओ बनने वाली काव्या मारन ने यूके से एमबीए किया है।

जानिए सनराइजर्स हैदराबाद की 'मिस्ट्री गर्ल' के बारे में (Anirudh Ravichander)
वो एक बड़ी बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं, उनके पिता कलानिथि मारन सन ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। सन ग्रुप दक्षिण भारत की एक प्रमुख मीडिया कंपनी है जो टीवी चैनल्स, एफएम रेडियो, न्यूजपेपर और पब्लिशिंग जैसे क्षेत्रों में सक्रिय है।
चाचा दयानिधि मारन की गिनती देश के दिग्गज नेताओं में होती हैं
उनकी मां कावेरी मारन भी एक प्रतिष्ठित व्यवसायी हैं और सन टीवी नेटवर्क की Executive Director हैं। तो वहीं उनके चाचा दयानिधि मारन की गिनती देश के दिग्गज नेताओं में होती हैं।












Click it and Unblock the Notifications