Preity Zinta: वैभव सूर्यवंशी के साथ अपनी मॉर्फ्ड फोटोज देख भड़कीं प्रीति जिंटा, जमकर लगाई फटकार
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही प्रीति जिंटा और राजस्थान रॉयल्स के 14 साल के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की तस्वीरों ने हलचल मचा दी है, लेकिन जब खुद एक्ट्रेस की नजर इन तस्वीरों पर पड़ी- तो उन्होंने इसे 'फेक न्यूज' और 'मॉर्फ्ड इमेज' बताकर गुस्से में दो टूक जवाब दे दिया।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें दावा किया गया कि प्रीति जिंटा ने जयपुर में वैभव सूर्यवंशी को गले लगाया। प्रीति और वैभव की एडिटेड फोटो के साथ यहां तक लिख दिया कि 'थोड़ा घबराए, थोड़ा शर्माए और फिर...जब प्रीति जिंटा ने वैभव सूर्यवंशी को गले लगाया तो क्या हुआ? आग की तरह वायरल हुआ VIDEO'
लेकिन जब ये प्रीति तक पहुंचा तो उन्होंने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- 'ये मॉर्फ्ड इमेज और फेक न्यूज है। मुझे बहुत हैरानी हो रही है कि न्यूज चैनल भी अब ऐसी फर्जी तस्वीरों को असली खबर बना रहे हैं।'

वीडियो में असल में क्या दिखा?
राजस्थान रॉयल्स ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से जो वीडियो पोस्ट किया था, उसमें प्रीति पहले यशस्वी जायसवाल से बात करती हैं और फिर शशांक सिंह से कहती हैं कि, 'चलो उस बच्चे से मिलते हैं।' इसके बाद वो वैभव से मिलती हैं, हाथ मिलाती हैं, हल्की-फुल्की बातचीत होती है लेकिन कहीं भी गले लगने का सीन नहीं है। वीडियो के बैकग्राउंड में 'कोई मिल गया' गाना चल रहा है, जो इसे इमोशनल टच देता है।
क्या है सच्चाई?
इस वीडियो से जो तस्वीरें बनाई गईं, उनमें कुछ मॉर्फ्ड (छेड़छाड़ की गई) तस्वीरें शामिल हैं जिसमें प्रीति को वैभव को गले लगाते दिखाया गया। प्रीति ने साफ कहा कि ये झूठी और भ्रामक खबरें हैं।
अब क्या कर रही हैं प्रीति?
प्रीति जिंटा जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने जा रही हैं। उनकी अगली फिल्म 'लाहौर 1947' है, जो राजकुमार संतोषी डायरेक्ट कर रहे हैं और आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में सनी देओल, शबाना आज़मी और अली फज़ल भी होंगे।
दूसरी ओर प्रीति जिंटा की टीम, पंजाब किंग्स (PBKS) ने आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई है। श्रेयर अय्यर की कप्तानी में टीम ने 12 में से 8 मैच जीतकर 17 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया है। हाल ही में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर में 10 रन की जीत ने उनकी प्लेऑफ़ में जगह सुनिश्चित की।












Click it and Unblock the Notifications