गणेश जी के सबसे प्यारे भक्त ने खींचा फैंस का ध्यान! धोती-कुर्ता में जसप्रीत बुमराह के लाडले की तस्वीर वायरल
Angad Jasprit Bumrah photo viral: देशभर में शनिवार को गणेशोत्सव की धूम देखने को मिल रही है। शनिवार यानी 7 सितंबर को घरों और पंडालों में भगवान गणपति विराजमान होंगे। अपनी शक्ति और भक्ति के अनुसार लोग डेढ़ दिन, तीन दिन, पांच दिन और 10 दिनों तक अपने प्रिय भगवान की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। इस बीच जसप्रीत बुमराह के बेटे की प्यारी सी तस्वीर वायरल हो रही है।
बप्पा की मूर्ती के सामने नजर आए अंगद
जसप्रीत बुमराह के लाडले अंगद बप्पा की मूर्ती के सामने दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर अंगद की ये प्यारी सी तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। जिस पर फैंस लगातार अपन प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ फैंस बुमराह के बेटे अंगद को गणेश जी का सबसे प्यारा भक्त बता रहे हैं। इससे पहले भी अंगद की कई तस्वीरें फैंस के बीच सुर्खियां बटोरने का काम करती रही है।

जन्मदिन पर किया था प्यारा सा पोस्ट
दो दिन पहले ही अंगद के जन्मदिन पर जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी पोस्ट शेयर की थी। इसमें अंगद का हाथ केक से खेलते हुए दिखाया गया। पिछले साल एशिया कप के दौरान जब टीम इंडिया श्रीलंका के दौरे पर थी, तब संजना ने अंगद को जन्म दिया था। अंगद को लेकर संजना गणेशन लगातार पोस्ट करती रहती हैं।
जन्म के समय बुमराह ने लिया था ब्रेक
बुमराह ने अंगद के जन्म पर अपने परिवार के साथ रहने के लिए एशिया कप से ब्रेक लिया था। उन्होंने टीम इंडिया को टी 20 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब मिला था।
वर्ल्ड कप फाइनल में किया था कमाल
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मैच को भारत ने सात रन से जीता। इस दौरान अंगद स्टैंड में मौजूद थे। बुमराह के लिए यह जीत और भी खास हो गई क्योंकि उनके बेटे ने इसे देखा। मैच के बाद बुमराह ने अंगद के गले में जीत का मेडल पहनाया। उन्होंने कहा कि यह जीत और भी सार्थक हो गई क्योंकि उनके बेटे ने उन्हें विश्व कप जीतते देखा।












Click it and Unblock the Notifications