Andre Russell Retirement: आंद्रे रसेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, इस दिन खेलेंगे अपना आखिरी मैच
Andre Russell Retirement: वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल अब इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आंद्रे रसेल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 जुलाई से शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले दो मैच खेलने के बाद अपने इंटरनेशनल करियर से संन्यास की आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं। यह दोनों मैच जमैका के सबीना पार्क में खेले जाएंगे, जो रसेल का होम ग्राउंड है। ऐसे में वे अपने घरेलू मैदान पर ही विदाई लेने का मन बना चुके हैं।
टीम को दिला चुके हैं वर्ल्ड कप (Andre Russell Retirement)
आंद्रे रसेल की उम्र 37 साल हो चुकी है और वे वेस्टइंडीज की 2012 और 2016 टी-20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। अपनी तेज गेंदबाजी और धमाकेदार बल्लेबाजी के कारण उन्होंने टी20 क्रिकेट में एक खास पहचान बनाई। वे दुनिया भर की टी20 लीग्स में काफी लोकप्रिय खिलाड़ी हैं। हालांकि, अब वे इंटरनेशनल क्रिकेट से दूरी बना रहे हैं, जिससे फैंस को जरूर निराशा होगी।

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले ही ले लिया संन्यास
बता दें कि आंद्रे रसेल को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अहम खिलाड़ी माना जा रहा था। भारत और श्रीलंका में अगले साल यह टूर्नामेंट होना है। लेकिन उससे सात महीने पहले ही उनका संन्यास की ओर कदम बढ़ाना टीम के लिए एक झटका साबित हो सकता है। इससे पहले निकोलस पूरन ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट से अचानक ब्रेक लिया था। इन दो दिग्गजों के जाने का असर वेस्टइंडीज क्रिकेट पर पड़ सकती है।
टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इसमें दो युवा खिलाड़ियों को भी मौका मिला है।18 वर्षीय बल्लेबाज ज्वेल एंड्रयू और 23 वर्षीय तेज गेंदबाज जेडियाह ब्लेड्स को टीम में जगह दी गई है। एंड्रयू ने CPL 2024 में शानदार प्रदर्शन कर सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। वहीं ब्लेड्स ने वेस्टइंडीज ब्रेकआउट लीग में अपनी स्विंग बॉलिंग से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने का काम किया था।
वेस्टइंडीज टी20 टीम (ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए)
शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जेडियाह ब्लेड्स, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्डे, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, गुडाकेश मोती, रोवमैन पॉवेल, आंद्रे रसेल, शर्फेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड।












Click it and Unblock the Notifications