केविन पीटरसन ने जितेश शर्मा को बताया ऋषभ पंत का रिप्लेसमेंट, IPL में खिलाड़ी का प्रदर्शन देख हुए इंप्रेस

IPL 2023: विकेटकीपर और बल्लेबाज ऋषभ पंत सड़क हादसे में घायल होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थे, जोकि दुर्घटना के कारण अनिश्चित काल के लिए मैच से बाहर हैं। फिलहाल, पंत तेजी से रिकवरी कर रहे हैं।

Jitesh Sharma

IPL 2023: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाजी ऋषभ पंत की मैदान पर वापसी को लेकर अभी भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। सड़क हादसे के बाद से वह रिकवरी कर रहे हैं। इस बीच इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन का मानना है कि पंजाब किंग्स (PBKS) के विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा के रूप में पंत का रिप्लेसमेंट किया जा सकता है।

दरअसल, सड़क हादसे से पहले ऋषभ पंत इंडियन क्रिकेट टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थे। हालांकि पंत को दुर्घटना के कारण अनिश्चित काल के लिए मैच से बाहर होना पड़ा है, वह वनडे और टी20 टीम के भी अहम सदस्य थे। उनकी अनुपलब्धता निश्चित रूप से तीनों प्रारूपों में भारतीय राष्ट्रीय टीम के लिए काफी खलेगी।

जितेश शर्मा ने मुंबई के खिलाफ पारी में अपना क्षमता का किया प्रदर्शन
वहीं दूसरी ओर आईपीएल 2022 में पदार्पण के बाद से जितेश के फिनिशिंग कौशल की काफी प्रशंसा की गई है। शर्मा ने अपने पहले सीजन (2022) में 163 की स्ट्राइक रेट के साथ कीपर-बल्लेबाज के रूप में 234 रन बनाए। उन्होंने अपनी सात गेंदों की पारी में चार छक्के लगाकर मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ अपनी आक्रामक क्षमता का प्रदर्शन किया। इस सीजन में अब तक उन्होंने सात पारियों में लगभग 150 की स्ट्राइक रेट से 145 रन बनाए हैं।

ऋषभ पंत को रिप्लेस कर सकते हैं जितेश- केविन
केविन पीटरसन के मुताबिक, जितेश टीम इंडिया में ऋषभ पंत को रिप्लेस करते हुए नजर आ सकते हैं। केविन पीटरसन ने Betway में अपने कॉलम में लिखा कि, 'भारत के पास ऋषभ पंत का रिप्लेसमेंट हैं। जीतेश शर्मा पंजाब किंग्स के विकेटकीपर एक खास खिलाड़ी है। मुझे लगता है वो वह खिलाड़ी हैं, जो ऋषभ पंत को टीम में रिप्लेस कर सकते हैं, अगर ऋषभ लंबे समय तक टीम इंडिया से बाहर रहते हैं।'

उन्होंने आगे कहा कि, 'मुंबई के खिलाफ पीबीकेएस के खिलाड़ी ने 7 गेंदो में 25 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 छक्के शामिल थे, वह मैच विनिंग प्रदर्शन था।' उन्होंने आगे लिखा, 'मुझे लगता है कि अगर पंत अधिक समय के लिए बाहर रहते हैं तो वह भारत के लिए ऋषभ पंत की जगह लेने वाले खिलाड़ी हो सकते हैं।'

दरअसल, पीटरसन ने जितेश की जिस मैच विनिंग पारी का जिक्र किया है उन्होंने वो पाली पिछले साल 2022 के आईपीएल में खेली थी। उस दौरान तब जितेश ने बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज आईपीएल में 163.34 के स्ट्राइक रेट से 234 रन बनाए थे। फिलहाल, पंत के 2024 से पहले टीम इंडिया में फिटनेस के लिहाज से वापसी की उम्मीद बहुत कम है, क्योंकि उनके अगले सात-आठ महीने तक बाहर रहने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+