इस क्रिकेटर की बॉडीगार्ड रह चुकी हैं 74 करोड़ की फीस लेने वाली रिहाना, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान
Anant-Radhika Pre-Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग सेरेमनी मेंपरफॉर्म करने के लिए इंटरनेशनल स्टार रिहाना भी आई हुई थीं। अनंत अंबानी के तीन दिन के प्री वेडिंग कार्यक्रम में रिहाना ने अपनी परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीतने का काम किया। हालांकि रिहाना एक दिन में ही वापस लौट गईं।
आखिर क्यों वापस लौटीं रिहाना
दरअसल, रिहाना अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग सेरेमनी से वापस लौट चुकी हैं। वापस लौटते समय उन्होंने कहा कि भारत में उनका समय काफी अच्छा गुजरा। उनके पास भारत में सिर्फ दो ही दिन थे। उन्होंने कहा कि मैं अपने बच्चों की वजह से वापस लौट रही हूं। बता दें कि भारत आने के साथ ही रिहाना सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बनी हुई हैं।

मिली है 74 करोड़ रुपये की फीस
पॉप सिंगर रिहाना को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं। प्री वेडिंग सेरेमनी में रिहाना को परफॉर्म करने के लिए 74 करोड़ रुपये दिए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अनंत अंबानी के प्री वेडिंग शो में परफॉर्म करने के लिए रिहाना ने 74 करोड़ रुपये की फीस ली है।
क्रिकेट से रहा है गहरा रिश्ता
अपनी पॉप सिंगिंग से लोगों को दीवाना बनाने वाली रिहाना का रिश्ता क्रिकेट से भी रहा है। भले ही रिहाना अमेरिका में रहती हैं। लेकिन उनका जन्म बारबाडोस में हुआ था। वेस्टइंडीज के क्रिकेटर क्रैग ब्रेथवेट और क्रिस जॉर्डन के साथ रिहाना पढ़ाई किया करती थीं। यह तीनों एक ही स्कूल में जाया करते थे।
इस क्रिकेटर की रही है बॉडीगार्ड
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रिहाना ने एक पुरानी इंटरव्यू में बताया था कि क्रैग ब्रेथवेट को बचपन में बच्चे बहुत ही परेशान किया करते थे। ऐसे में रिहाना उनकी बॉडीगार्ड बनकर रहती थी और उनकी मदद करती थी। ब्रेथवेट रिहाना के जूनियर थे और वह इस क्रिकेटर को बस में अपने साथ बिठाकर स्कूल ले जाती थीं। रिहाना वेस्ट इंडीज की टीम को भी सपोर्ट करती हैं वह क्रिस गेल की भी अच्छी दोस्त हैं।












Click it and Unblock the Notifications