एशेज में पहली बार किसी आउटफील्डर ने लपके 5 कैच, 87 साल में एक ही खिलाड़ी ने दो बार करके दिखाया है ये कमाल

Ashes 2023: एशेज 2023 का लगातार तीसरा टेस्ट मैच अपने रोमांचक मोड़ पर है। यह सीरीज अपने नाम के अनुरुप जबरदस्त रही है। शुरू के दो टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किए हैं और तीसरा मुकाबला हेडिंग्ले के लीड्स में चल रहा है।

इस मैच में दूसरे दिन स्टंप तक ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 4 विकेट के नुकसान पर 116 रन बन चुके थे और कंगारूओं की कुल बढ़त 142 रन हो चुकी थी।

An outfielder took 5 catches first time in Ashes

टेस्ट क्रिकेट का इतिहास बहुत पुराना है। एशेज भी करीब डेढ़ सदी पुरानी सीरीज है। एशेज 2023 के दूसरे दिन कुछ ऐसा हुआ है जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में तीसरी बारी और एशेज में केवल पहली बार हुआ है।

ये ना तो गेंदबाजी रिकॉर्ड है और ना ही बल्लेबाजी, ये है किसी फील्डर द्वारा एक टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का मामला। फील्डर भी ऐसा जो विकेटकीपर ना हो, यानी किसी आउटफील्डर द्वारा सबसे ज्यादा कैच लपकने का रिकॉर्ड।

ये भी पढ़ें- कौन हैं भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज टेस्ट टीम में शामिल हुए दो अनकैप्ड बल्लेबाज, क्या पार लगाएंगे टीम की नैया?

ये रिकॉर्ड बनाया है दिग्गज टेस्ट बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने जिन्होंने पूरे पांच लपके। 87 साल में ये दूसरी बार हुआ है जब किसी खिलाड़ी है टेस्ट की एक पारी के दौरान पांच कैच लपके हैं। मजेदार बात है कि दोनों बार स्टीव स्मिथ ने ही ये कारनामा किया है।

स्मिथ ने इससे पहले 2018 में केपटाउन में भी पांच कैच लिए थे। 87 साल पहले ये रिकॉर्ड 1936 में विव रिचर्डसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन में पांच कैच लेकर बनाया था। इस तरह से स्मिथ के नाम गजब की उपलब्धि दर्ज हुई है। उन्होंने दो बार इसको हासिल करके दुर्लभ से भी दुर्लभ मामला बना दिया है।

हालांकि बैटिंग में स्मिथ के लिए यह भूलने लायक मुकाबला रहा, जहां उन्होंने पहली पारी के दौरान 22 रन बनाए और दूसरी पारी में सिर्फ 2 रन बनाकर मोइन अली का शिकार बने।

Recommended Video

    Ashes 2023: Lord's के मैदान पर Mitchell Starc के कैच पर हुआ विवाद, जाने पूरा मामला | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+