PAK vs NZ: पाकिस्तान की जीत के जश्न में कूदे अमित मिश्रा, कहा कुछ ऐसा कि 'अपसेट' हो गए पाकिस्तानी फैंस
पाकिस्तान ने बुधवार को सिडनी में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराने के साथ ही पाकिस्तान ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
T20 World Cup 2022 Pakistan Reach Final: पाकिस्तान ने बुधवार को सिडनी में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराने के साथ ही पाकिस्तान ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। अब रविवार यानी 13 नवंबर को होने वाले फाइनल मुकाबले का वह इंतजार करेंगे। फिलहाल पाकिस्तान की टीम इस जीत का जश्न मना रही है। इंग्लैंड और भारत में से कोई एक टीम पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में भिड़ेगी।

अमित मिश्रा ने लिए पाकिस्तानी टीम के मजे
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर अमित मिश्रा ने पाकिस्तान को मिली जीत के बाद एक ट्वीट किया है। अमित मिश्रा का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा कि वर्ल्ड कप में एक और बड़ा अपसेट देखने को मिला है। ट्वीट करते हुए मिश्रा ने लिखा कि टी-20 वर्ल्ड कप में एक ओर अपसेट... बहुत अच्छा खेला पाकिस्तान। अगली बार किस्मत आपके साथ हो न्यूजीलैंड।
Recommended Video

13 साल बाद फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान
पाकिस्तान ने साल 2009 टी-20 का पहला वर्ल्ड कप जीता था। 13 साल बाद एक बार फिर पाकिस्तान टीम की फाइनल में एंट्री हुई है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने सेमीफाइनल मुकाबले में ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के अर्धशतक की बदौलत पाकिस्तान ने इस मुकाबले को आसानी से अपने नाम कर लिया।

पाकिस्तान ने सात विकेट से जीता मैच
मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 152 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड के लिए डेरेल मिचेल ने 53 और केन विलियमसन ने 46 रन बनाए थे। जिसके जवाब में बाबर और रिजवान की जोड़ी ने पाकिस्तान को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी कर न्यूजीलैंेड को मुकाबले से बहुत दूर कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications