वाईएसआरसीपी में शामिल हो सकते हैं पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायुडू? लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना

अंबाती रायुडू ने मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी से हाल के दिनों में दो बार मुलाकात की। इसके बाद से अनुमान लगाया जाने लगा है कि रायुडू आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी की पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

Ambati Rayudu: आईपीएल 2023 के साथ ही क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद अंबाती रायुडू अपनी दूसरी पारी की तैयारी कर रहे हैं। आंध्र प्रदेश में जन्मे इस क्रिकेटर के राजनीति में शामिल होने की उम्मीद है, रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना है। खबर है कि रायुडू आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआरसीपी में शामिल हो सकते हैं।

दरअसल, 37 वर्षीय रायुडू ने हाल ही में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी से दो बार मुलाकात कर चुके हैं। रेड्डी वाईएसआरसीपी के प्रमुख भी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेड्डी पूर्व क्रिकेटर को अगले चुनावों में मैदान में उतरना चाहते हैं।

Ambati Rayudu

द टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, रायुडू चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन इसकी पुष्टि होना अभी बाकी है, हालांकि, अभी ये तय नहीं हुआ है कि वह विधानसभा या फिर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।। रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि वाईएसआरसीपी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि क्रिकेटर को या तो विधानसभा चुनाव के लिए पोन्नूर या गुंटूर पश्चिम क्षेत्रों से चुनाव लड़ना चाहिए और लोकसभा चुनाव के लिए उन्हें मछलीपट्टनम चुनना चाहिए।

रायुडू ने सीएम की तारीफ करते हुए कहा कि वह राजनीति में आने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा हैं। वह एक क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय सभी क्षेत्रों में विकास की अगुवाई कर रहे हैं।'

ये भी पढ़ें- 'क्या अहमदाबाद की पिच भूतिया है?' शाहिद अफरीदी ने वर्ल्ड कप को लेकर PCB को लिया आड़े हाथों

रायुडू पहले एमएलसी सीजन में टेक्सास सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे
संयुक्त राज्य अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट (MLC) के ओपनिंग सेशन में अंबाती रायडू अभी भी मैदान पर एक्शन करते नजर आएंगे, जोकि 14 जुलाई से 31 जुलाई तक खेला जाएगा और यूएसए में दो स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+