'क्या अहमदाबाद की पिच भूतिया है?' शाहिद अफरीदी ने वर्ल्ड कप को लेकर PCB को लिया आड़े हाथों
Asia Cup 2023: रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत और पाकिस्तान 15 अक्टूबर 2023 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगे। हालांकि, आईसीसी ने एशिया कप के बाद होने वाले विश्व कप के कार्यक्रम की घोषणा अभी नहीं की है।
Asia Cup 2023: एशियाई क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने एशिया कप के लिए एक हाइब्रिड मॉडल के पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। एसीसी की विज्ञप्ति के अनुसार, पाकिस्तान चार मैचों की मेजबानी करेगा, जबकि बाकी के नौ मैच श्रीलंका में होंगे। इस बीच शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से विश्व कप के रुख पर जमकर सवाल उठाए है।
एसीसी द्वारा पीसीबी के प्रस्ताव को स्वीकार करने के बावजूद, यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि पाकिस्तान विश्व कप में भाग लेने के लिए भारत का दौरा करेगा या नहीं। हालांकि विश्व कप के दौरान अहमदाबाद में कथित तौर पर भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत होने की पूरी उम्मीद है। वहीं पीसीबी ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलने के प्रति अपनी अनिच्छा जाहिर की है।

पीसीबी के इस फैसले के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने बोर्ड को निशाने पर ले लिया। अफरीदी ने एक स्थानीय समाचार से बातचीत के दौरान कहा कि, क्या अहमदाबाद की पिचें आग उगलती है या भूतिया है? जो पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर जादू कर देंगी।'
शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से विश्व कप के रुख पर जमकर सवाल उठाए। अफरीदी चाहते हैं कि पाकिस्तान अहमदाबाद में विश्व कप के दौरान भारत से खेले। एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) ने एशिया कप के लिए एक हाइब्रिड मॉडल के पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (pCB) के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया।
हाल ही में एक उपस्थिति के दौरान, अफरीदी ने अहमदाबाद में खेलने से इनकार करने के पीछे तर्क पर पीसीबी से सवाल किया। उन्होंने कहा कि, 'वे (PCB) अहमदाबाद की पिचों पर खेलने से क्यों मना कर रहे हैं? जाओ, खेलो और जीतो। यदि यहां पूर्व निर्धारित चुनौतियां हैं, तो इनसे निपटने का एकमात्र तरीका एक बड़ी जीत है।'
46 वर्षीय पूर्व ऑलराउंडर का मानना है कि पीसीबी को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए और इसके बजाय भारत को उनकी सरजमीं पर मात देकर मैदान पर बात करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि, 'दिन के अंत में जो मायने रखता है वह पाकिस्तान टीम की जीत है।'
उन्होने आगे कहा कि, 'इसे सकारात्मक रूप से लें। यदि वे (भारत) वहां सहज हैं, तो आपको जाना चाहिए, खचाखच भरे भारतीय दर्शकों के सामने जीत हासिल करनी चाहिए।' दरअसल, आईसीसी ने एशिया कप के बाद होने वाले विश्व कप के कार्यक्रम की घोषणा अभी नहीं की है। उम्मीद है कि जल्द ही शेड्यूल जारी किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications