प्री-वेडिंग पार्टी के बीच धोनी को मिली बुरी खबर! IPL से पहले मुश्किल में फंसी CSK, अब आगे क्या?
Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding Party MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपनी टीम सीएसके की तरफ से बुरी खबर मिली है। महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपनी वाइफ साक्षी धोनी के साथ गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग सेलिब्रेशन को एंजॉय कर रहे हैं।
प्री वेडिंग सेरेमनी में धोनी
भारतीय बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी ने 1 मार्च से ही अपने बेटे की तीन दिवसीय प्री वेडिंग सेरेमनी की शुरुआत कर दी है। इस पार्टी में मार्क जुकरबर्ग और बिल गेट से लेकर बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सहित कई बड़े सितारे मौजूद हैं।

चेन्नई को बड़ा झटका
महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से आईपीएल 2024 में अपना जलवा बिखरने को तैयार हैं। लेकिन आईपीएल शुरू होने से ठीक पहले चेन्नई की टीम को बड़ा झटका लगा है। चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे चोटिल हो गए हैं।
इतने दिनों तक रहेंगे मैदान से दूर
डेवोन कॉन्वे को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान अंगूठे में चोट लग गई थी। जिसकी वजह से वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में हिस्सा नहीं ले सके थे। डेवोन कॉन्वे की इंजरी को लेकर अब न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बड़ी अपडेट दी है। डेवोन कॉन्वे को अपने अंगूठे की सर्जरी करवानी होगी। जिसकी वजह से वह कम से कम 8 हफ्ते तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहेंगे।
मैच विनर प्लेयर हैं डेवोन कॉन्वे
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि डेवोन कॉन्वे को इंजरी से रिकवर होने में लगभग 8 हफ्ते का समय लग सकता है। बता दें कि डेवोन कॉन्वे चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में कई मैच विनिंग पारियां खेलने का काम कर चुके हैं। ऋतुराज गायकवाड़ के साथ डेवोन कॉन्वे की जोड़ी को फैंस भी बेहद पसंद करते रहे हैं।
ऐसे में डेवोन कॉन्वे की जगह चेन्नई सुपर किंग्स को इस सीजन एक नए सलामी बल्लेबाज को मैदान पर उतरना होगा। पिछले सीजन की बात करें तो डेवोन कॉन्वे ने चेन्नई की तरफ से कुल 16 मैचों में हिस्सा लिया था। इस दौरान उनके बल्ले से कुल 672 रन निकले थे।












Click it and Unblock the Notifications