अजित अगरकर को सीनियर खिलाड़ियों के लिए उठाना होगा कड़ा कदम, पूर्व खिलाड़ी का बड़ा बयान
Ajit Agarkar: पूर्व भारतीय खिलाड़ी अजित अगरकर को टीम इंडिया का मुख्य चयनकर्ता बनाया गया है। अगरकर की लीडरशिप में सलेक्शन कमेटी ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए टी20 टीम का चयन किया। इस टीम में युवाओं को मौका दिया गया है। कुछ सीनियरों को बाहर रखा गया।
विंडीज दौरे पर टीम इंडिया से विराट कोहली, रोहित शर्मा आदि खिलाड़ी बाहर हैं। रिंकू सिंह को बाहर किये जाने पर सवाल खड़े हुए थे। फैन्स ने भी सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को उठाया था। पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अगरकर के सामने आने वाली चुनौतियों का जिक्र किया है।

आकाश चोपड़ा का मानना है कि सीनियर खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर योजना अगरकर के लिए मुश्किल काम होने वाला है। चोपड़ा ने कहा कि अगरकर को कठिन निर्णय लेने होंगे। पीछे जो सलेक्टर्स थे उन्होंने रोहित, कोहली और राहुल के टी20 भविष्य पर निर्णय लिया था। क्या अगरकर ऐसा कर पाएंगे?
अपने यूट्यूब चैनल पर चोपड़ा ने कहा कि एक अलग दिशा में बढ़ने के लिए सीनियरों को बाहर करना होगा लेकिन यह काम कैसे होगा? इसके लिए क्या कम्यूनिकेशन होगा? चोपड़ा ने कहा कि अजित अगरकर मुंबई के सलेक्टर रहे हैं, ऐसे में वह मुश्किल फैसले लेने में सक्षम हैं। मुंबई के लिए भी उन्होंने ऐसा किया था और शायद अंत में इस वजह से उनको पड़ छोड़ना पड़ा।
गौरतलब है कि भारतीय टी20 टीम में रोहित शर्मा और कोहली को शामिल नहीं किया गया है। दोनों खिलाड़ी वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट और वनडे क्रिकेट में ही खेलते हुए दिखाई देंगे। टीम इंडिया की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में है। उपकप्तान सूर्यकुमार यादव को बनाया गया है।
खबरों के अनुसार अगरकर की सैलरी को लेकर बोर्ड ने बदलाव किया है। पहले मुख्य चयनकर्ता को एक करोड़ रुपये सालाना दिए जाते थे। अगरकर को 3 करोड़ रुपये की सैलरी बोर्ड की तरफ से मिलने वाली है।









Click it and Unblock the Notifications